ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

सुप्रीम कोर्ट से इजाजत के बाद सना इल्तिजा ने कहा- कानून में विश्वास बहाल हुआ

सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिन जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी सना इल्तिजा को उनकी मां महबूबा मुफ्ती से मिलने की इजाजत दे है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के पहले नजरबंद राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी सना इल्तिजा जावेद को सुप्रीम कोर्ट ने कश्मीर जाने की अनुमति दे दी है। गुरुवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई, जस्टिस एस ए बोबडे और जस्टिस एस अब्दुल नजीर की पीठ ने इल्तिजा को उनको महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की अनुमति दी।

सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका में सना इल्तिजा जावेद ने कहा था कि वह अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थीं, क्योंकि वह एक महीने में उनसे नहीं मिली थीं। इल्तिजा को अपनी पसंद की तारीख पर निजी तौर पर अपनी मां से मिलने की अनुमति देते हुए अदालत ने कहा कि जहां तक ​​श्रीनगर में स्वतंत्र रूप से घूमने की बात है, इसके लिए उन्हें स्थानीय अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी।

सुप्रीम कोर्ट की ओर से यह अनुमति मिलने के बाद इल्तिजा ने कहा कि न्याय के शासन में उनका विश्वास और बहाल हुआ है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को 4 अगस्त को सैकड़ों अन्य राजनेताओं के साथ नजरबंद किया गया था। इन दिनों चेन्नई में रह रहीं इल्तिजा ने कहा कि ‘जब भारत सरकार मुझे अपना मौलिक अधिकार, मेरी नागरिक स्वतंत्रता नहीं दे रही थी, तो मेरे पास न्यायपालिका के दरवाजे पर दस्तक देने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था, जिस पर मुझे पूरा विश्वास है।न्यायपालिका में मेरा विश्वास आज और बहाल  हुआ है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button