ब्रेकिंग
छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ...
देश

रेल मंत्री गोयल ने कहा- किसान यूनियन नए प्रस्ताव लेकर आएं, मोदी सरकार वार्ता के लिए तैयार

नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि अगर किसान यूनियन कुछ नए प्रस्ताव लेकर आते हैं तो सरकार उनके साथ बातचीत करने के लिए तैयार है। गोयल किसान संगठनों के साथ बातचीत करने वाली सरकार की टीम के सदस्य हैं।

गोयल ने कहा- मोदी सरकार किसानों की चिंताओं को लेकर गंभीर

यहां प्रेस कांफ्रेंस में गोयल ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की चिंताओं को लेकर गंभीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरी सरकार बातचीत के जरिये इस मामले को सुलझाने के लिए तैयार है।

गोयल ने कहा- यदि किसानों को कानूनों को लेकर आपत्ति है तो बताएं सरकार दूर करने के लिए तैयार

गोयल ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि सरकार किसानों से सिर्फ एक फोन कॉल की दूर है, लेकिन किसी को बातचीत करने या आगे बढ़ने के लिए कॉल करनी होगी। अगर किसानों को कानूनों को लेकर कोई आपत्ति है तो बताएं सरकार उसे दूर करने के लिए तैयार है।’

रेल मंत्री ने कहा- मोदी सरकार किसानों का भ्रम दूर करना चाहती है

गोयल ने कहा कि कुछ मुद्दों पर किसानों को भ्रमित किया गया है। कुछ लोग किसानों के मन में संदेह पैदा करने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान भ्रम में हैं और सरकार उनका भ्रम दूर करना चाहती है। सरकार ने किसानों के सामने प्रस्ताव पर प्रस्ताव रखे, लेकिन मीडिया में इसे तारीख पे तारीख कहा गया, जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि इसे प्रस्ताव पे प्रस्ताव कहा जाना चाहिए।

नए कृषि कानूनों को किसानों की आय दोगुना करने के इरादे से लाया गया

गोयल ने एक बार फिर कहा कि नए कृषि कानूनों को किसानों की आय दोगुना करने के इरादे से लाया गया है। इसके किसानों को फायदा होने वाला है। किसानों को उनके लाभ से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

महामारी में भारत ने ‘जीवन’ और ‘जीविका’ दोनों का ध्यान रखा

देश में कोरोना महामारी से निपटने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ही एक मात्र ऐसा देश है, जिसने ‘जीवन’ के बाद ‘जीविका’ का भी ध्यान रखा। प्रधानमंत्री मोदी ने पहले लोगों की जिंदगी बचाने पर ध्यान केंद्रित किया और उसके बाद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का ध्यान केंद्रित किया। जबकि, कई देशों ने लोगों की जिंदगी की जगह अर्थव्यवस्था का ख्याल रखा। विकसित देशों के साथ भारत की तुलना करते हुए उन्होंने कहा जिस तरह से भारत कोरोना महामारी से निपटा है, वह सराहनीय है।

Related Articles

Back to top button