ब्रेकिंग
Chhindwara Land Rights: प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हैं WCL भूमि पर रहने वाले लोग, विधायक ने उठ... MP Farmers Protest: मंदसौर में लोड शेडिंग के खिलाफ किसानों ने घेरे बिजली ग्रिड, ढोल बजाकर जताया विरो... Gorakhpur 308 Wheel Truck: उत्तर प्रदेश में आया 308 पहियों वाला विशालकाय ट्रक, बेल्जियम से आए बॉयलर ... Amritsar Stubble Burning News: अमृतसर में पराली जलाने के मामलों में भारी उछाल, पंजाब में बना नंबर वन... Gurdaspur Income Tax Raid: दोरांगला सब-तहसील कार्यालय में इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी, पांच घंटे तक... Jalandhar Railway Station Security: त्योहारी सीजन में रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की कड़ी सुरक्... Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट, 10 से 12 अक्टूबर तक आंधी-तूफान और बारिश की... Jalandhar Train Updates: दिल्ली प्रदर्शन के कारण वैष्णो देवी और अमृतसर रूट की ट्रेनें रद्द, यात्रियो... Jalandhar News: जालंधर में फर्जी सरकारी लॉटरी और सट्टे के धंधे का भंडाफोड़, दो सगे भाइयों समेत 5 गिर... Ludhiana Jail News: ब्रौस्टल जेल में बंदियों को मोबाइल और नशा मुहैया कराने का भंडाफोड़, दो अधिकारी स...
देश

Red Fort Violence: दीप सिद्धू की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस आज करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली पुलिस आज 26 जनवरी को हुई हिंसा भड़काने के आरोपी दीप सिद्धू को गिरफ्तार पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। पुलिस ने कहा कि वह दोपहर दीप सिद्धू की गिरफ्तारी की जानकारी देगी। स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव ने दीप सिद्धू की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। डीसीपी ने यह बात भी कही कि आज दिल्ली पुलिस प्रेस वार्ता के माध्यम से गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देगी। फिलहाल तक यह जानकारी नहीं दी गई है कि सिद्धू की गिरफ्तारी कहां से हुई है।

सिद्धू पर निशान साहिब का झंडा फहराने का आरोप
सिद्धू पर 26 जनवरी को उपद्रवियों की भीड़ लेकर लाल किले पर उत्पात मचाने और प्राचीर पर निशान साहिब का झंडा फहराने का आरोप है। इस की पूरे देश में आलोचना हुई थी। किसान संगठनों ने खुद को इस घटना से अलग करते हुए दीप सिद्धू को जिम्मेदार ठहराया था। किसानों का यह भी आरोप था कि सिद्धू बीजेपी का आदमी है।

दीप सिद्धू पर था एक लाख का इनाम
गौरतलब है कि केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की किसान संगठनों की मांग के समर्थन में किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी और इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़पें हुई थीं। पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के मामले में अभिनेता दीप सिद्धू तथा तीन अन्य की गिरफ्तारी में मददगार हो सकने वाली जानकारी देने पर एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा भी की थी

Related Articles

Back to top button