ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
खेल

World Cup 2019 : दक्षिण अफ्रीका ने जाते-जाते भारत को दिया ‘नंबर-1’ गिफ्ट, अब फाइनल की राह आसान

मैनचेस्टर : आईसीसी विश्व कप 2019 में शानदार शनिवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में भारत ने एकतरफा मुकाबला जीता। वहीं दूसरा मैच दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक जीत दर्ज कर आईसीसी विश्व कप से विजयी विदाई ली। ऑस्ट्रेलिया की नौ मैचों में यह दूसरी हार रही और वह 14 अंकों के साथ तालिका में भारत (15 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर रहा। इंग्लैंड को तीसरा और न्यूजीलैंड को चौथा स्थान मिला। पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से और दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। दक्षिण अफ्रीका ने मुकाबले में 50 ओवर में छह विकेट पर 325 रन का मजबूत स्कोर बनाया और ऑस्ट्रेलिया की चुनौती को 49.5 ओवर में 315 रन पर रोक लिया।

ओपनर डेविड वार्नर (122) ने इस विश्व कप का अपना तीसरा शतक बनाया, लेकिन उनके आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया मंजिल तक नहीं पहुंच सका। प्लेयर ऑफ द मैच बने डू प्लेसिस ने 94 गेंदों पर 100 रन में सात चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने रैसी वान डेर डुसेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 151 रन की बेहतरीन साझेदारी की। डुसेन ने 97 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 95 रन बनाये और मात्र पांच रन से अपने शतक से चूक गए। ओपनर क्विंटन डी कॉक ने 51 गेंदों में सात चौकों के सहारे 52 रन और एडन मारक्रम ने 37 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल स्टार्क और नथान लियोन ने दो-दो विकेट लिए।

वार्नर ने 117 गेंदों पर 17 चौकों और दो छक्कों की मदद से 122 रन की शानदार पारी खेली जबकि विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने 69 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 85 रन बनाये, लेकिन अंत में मंजिल दूर रह गई। दक्षिण अफ्रीका की नौ मैचों में यह तीसरी जीत रही और उसने जीत और सात अंकों के साथ विश्व कप को अलविदा कहा। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कैगिसो रबादा ने 56 रन पर तीन विकेट, ड्वेन प्रिटोरियस ने 27 रन पर दो विकेट और आंदिले फेहलुकवायो ने 22 रन पर दो विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button