ब्रेकिंग
Agra Crime News: आगरा के फाइव स्टार होटल में रईसजादों का 'फिल्मी' कारनामा; 41 हजार का डिनर कर बिल दि... Himachal Election Results: नगर निगम चुनाव में बीजेपी का दबदबा; 4 में से 3 सीटों पर जीत, कांग्रेस को ... 5th Bada Mangal 2026: पांचवें बड़े मंगल पर हनुमान जी को लगाएं इन चीजों का भोग; खुल जाएंगे आपके भाग्य... Don 3 Controversy: रणवीर सिंह पर बैन के खिलाफ अदालत पहुंचे मशहूर प्रोड्यूसर टी.पी. अग्रवाल; FWICE के... Georgia Helicopter Crash: शादी के कुछ घंटों बाद ही खुशियां मातम में बदलीं; हेलीकॉप्टर हादसे में भारत... Meta AI Hacked: हैकर्स ने मेटा एआई को चकमा देकर हथियाए हाई-प्रोफाइल इंस्टाग्राम अकाउंट्स; जानें कैसे... 5th Bada Mangal 2026: आज पांचवां बड़ा मंगल; जानें बुढ़वा मंगल की पौराणिक कथा और हनुमान जी की पूजा का व... Heatwave Relief: भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अपनाएं 'कूलिंग प्राणायाम'; जानें शरीर को नेचुरली ठंड... Stock Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट; निवेशकों के 3.75 लाख करोड़ डूबे, जानें क्या हैं बाजा... Virat Kohli vs Kagiso Rabada: IPL 2026 में विराट कोहली ने कैसे पलटा रबाडा के खिलाफ रिकॉर्ड? जानें खौ...
देश

इजराइल में बापू की तस्वीर वाली शराब की बोतलों के विरोध के बाद कंपनी ने बाजार से वापस लिया

नई दिल्ली। शराब बनाने वाली इजरायली कंपनी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर वाले ब्रांड की शराब को न सिर्फ बाजार से वापस ले लिया है बल्कि उसका उत्पादन भी बंद कर दिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पत्र लिखकर इस मामले को पिछले सप्ताह राज्यसभा में उठाने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह को जानकारी दी है।

सिंह को लिखे पत्र में जयशंकर ने कहा, “इस मुद्दे पर हम भी आपके आक्रोश से इत्तेफाक रखते हैं। हमारे इजरायल स्थित दूतावास ने इस विषय को उक्त कंपनी के समक्ष उठाया है। कंपनी ने उस शराब का उत्पादन और आपूर्ति रोक कर उत्पाद को बाजार से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।”

पत्र में उन्होंने बताया कि कंपनी ने इस मामले में भारत सरकार और भारतीय नागरिकों की भावनाएं आहत होने के लिए माफी भी मांग ली है। बता दें कि संसद के उच्च सदन में सिंह ने दो जुलाई को यह मुद्दा उठाया था। इस पर समूचे सदन ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सरकार से इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने की मांग की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button