ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

अमित शाह Vs ममता: गृह मंत्री ने भारत सेवाश्रम संघ में की आरती, आज परिवर्तन यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान चरम पर है। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस ने जबरदस्त प्रचार मुहिम शुरू कर दी है। इसी के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज में कोलकाता के पड़ोसी दक्षिण 24 परगना जिले में अलग-अलग स्वतंत्र रैली करने जा रहे हैं। पहली बार दोनों एक ही जिले में एक ही समय पर रैलियां करेंगे।

भारत सेवाश्रम संघ में  की पूजा
दो दिवसीय राजनीतिक दौरे के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचे अमित शाह ने सबसे पहुल कोलकाता के भारत सेवाश्रम संघ में पहुंचकर पूजा अर्चना की। अमित शाह ने यहां सेवाश्रम के संतों और अन्य अधिकारियों के साथ आश्रम का दौरा भी किया। भारत सेवाश्रम संघ में उन्हाेंने कहा कि जब देश को सबसे अधिक जरूरत थी, तब इसकी स्थापना की गई थी। अमित शाह ने बताया कि वो बचपन से ही भारत सेवाश्रम संघ से जुड़े हैं ।

इसके बाद  अमित शाह दक्षिण 24 परगना जिले से भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के पांचवें एवं अंतिम चरण की शुरुआत करेंगे और कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वह बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वह एक शरणार्थी के परिवार के साथ मध्याह्न भोजन भी करेंगे। ऐसा प्रतीत होता है कि यह उन लोगों के प्रति एकजुटता जताने की कोशिश है, जिन्हें भाजपा ने नागरिकता देने का वादा किया है।

ममता बनर्जी भी निकालेंगे रैली 
इस बीच, बनर्जी और उनके भतीजे और पार्टी के स्थानीय सांसद अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना के पैलन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने वाले हैं । दक्षिण 24 परगना टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि आज राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दिन होगा। शाह और दीदी दोनों एक ही जिले में रैलियों को संबोधित करेंगे।दशकों से राजनीतिक रूप से ध्रुवीकृत बंगाल में सीमित उपस्थिति होने के बाद भाजपा 2019 के आम चुनाव में राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत हासिल कर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की मुख्य प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरी है, जो टीएमसी की संख्या 22 से महज चार कम है।

कल  शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे शाह
अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री शुक्रवार को कोलकाता के राष्ट्रीय पुस्तकालय में राज्य के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शहर में एक मीडिया सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस ने जबरदस्त प्रचार मुहिम शुरू कर दी है। तृणमूल की प्रचार मुहिम का नेतृत्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कर रही हैं, जबकि भाजपा के शीर्ष नेता मुहिम में हिस्सा ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button