ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

अमित शाह के ‘मिशन बंगाल’ का दूसरा दिन, नेशनल लाइब्रेरी में देंगे शहीदों को श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बंगाल दौरे पर हैं। आज वह कोलकाता स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय में ‘शौर्यांजलि’ कार्यक्रम में शामिल होकर पश्चिम बंगाल के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके अलावा वह संगठन से जुड़े कई राजनीतिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

‘जय श्री राम’ के उद्घोष के बीच किया था रोड शो
केंद्रीय गृह मंत्री ने वीरवार को ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के बीच चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप में रोडशो किया। उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि सत्ता में आने पर भाजपा चक्रवात ‘अम्फान’ राहत कोष में गबन की जांच कराएगी और दोषियों को जेल भेजेगी। शाह ने कहा कि भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ मुख्यमंत्री, विधायक या मंत्री को बदलने के लिए नहीं बल्कि घुसपैठ को बंद करने तथा पश्चिम बंगाल को एक विकसित राज्य में परिवर्तित करने की है।

रैली में ममता बनर्जी पर बोला था हमला 
‘जय श्रीराम’ के नारे को लेकर उपजे विवाद के बारे में शाह ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के चलते नारे के कारण नाराज हुईं। उन्होंने  आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने डर का माहौल बनाया लेकिन भाजपा, तृणमूल के ‘गुंडो’ का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आपको लगता है कि हम तृणमूल कांग्रेस के गुंडों से डर जाएंगे ? वे भाजपा को सत्ता में आने से नहीं रोक सकते। सत्ता में आने पर हम भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या में संलिप्त सभी साजिशकर्ता को जेल भेजेंगे।

गृह मंत्री ने प्रवासी परिवार के घर किया था भोजन 
इसके बाद गृह मंत्री ने वीरवार को  पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक प्रवासी परिवार के घर पहुंचे और उन्होंने वहां भाजपा के अन्य नेताओं के साथ दोपहर का भोजन किया। वह संकरी कच्ची सड़क से ई-रिक्शा के जरिए बिस्वास के घर पहुंचे और करीब 30 मिनट वहां रुके। भाजपा नेता दिलीप घोष, कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय भी उनके साथ थे। स्थानीय महिलाओं ने शंख बजाकर नेताओं का पारम्परिक तरीके से स्वागत किया। शाह ने खुद इसकी जानकारी देते हुए  ट्वीट किया कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना स्थित नारायणपुर गांव में  सुब्रत बिस्वास के घर मध्याह्न भोजन किया। मैं इस गर्मजोशी और आतिथ्य-सत्कार के लिए बिस्वास जी और उनके परिवार को तहे-दिल से धन्यवाद देता हूं।

Related Articles

Back to top button