ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
खेल

गौतम गंभीर ने कहा-टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में मत सोचती रहे टीम इंडिया

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद आइसीसी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम का फैसला होना है। न्यूजीलैंड की टीम पहले फाइनल में पहुंच चुकी है और इस टेस्ट सीरीज के बाद यह पता चलेगा कि फाइनल में उसका सामना किस टीम से होगा। भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए दो मैचों के अंतर से सीरीज को जीतना होगा। पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने हर एक मैच को अहम बताया है।

एएनआइ से बात करते हुए गंभीर ने कहा, हर एक टेस्ट मैच महत्वपूर्ण है, हमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में नहीं सोचते रहना चाहिए। टीम को इस वक्त अपने पिंक बॉल टेस्ट पर ध्यान लगाना चाहिए। मुझे तो लगता है कि यह एक काफी अच्छा टेस्ट मैच होने वाला है।

रोहित शर्मा ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा था, “ईमानदारी से कहूं तो जब हम मैच खेलते हैं तो ध्यान बाहर नहीं होता। हम चाहते हैं कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाए लेकिन वहां पहुंचने के लिए हमें काफी सारी चीजें करने की जरूरत है। हम चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाकर काफी खुश होंगे लेकिन इससे पहले छोटे छोटे कदम हैं जो फाइनल में पहुंचने से पहले हमें उठाने होंगे। अभी यह काफी दूर है इससे पहले की हम देखें क्या होगा हमारे पास दो टेस्ट मैच है।”

“आपको काम पर ध्यान देना होगा, बहुत ज्यादा आगे के बारे में सोचने की जरूरत नहीं। अगर आप वर्तमान में रहने की कोशिश करेंगे, मुझे नहीं लगता दबाव महसूस होगा। यह पांच दिन का खेल होता है तो ध्यान और दबाव दोनों ही हर दिन बदलता रहता है। वक्त से साथ उस पल में रहना जरूरी है और उस दिन क्या करना है इसके बारे में सोचना चाहिए। जब आप छोटी छोटी चीजों को सही करते हैं तो जो भी आप हमेशा एक टीम के तौर पर चाहते हैं हासिल कर पाते हैं।”

Related Articles

Back to top button