ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
विदेश

म्यांमार: सेना की धमकी के बाद भी सड़कों पर उतरे लोग, तीन प्रदर्शनकारियों की मौत

यांगून। सेना की धमकी के बावजूद हजारों प्रदर्शनकारी म्यांमार के सबसे बड़े शहर में इकट्ठा हुए। लोगों ने यांगून में अमेरिकी दूतावास के बाहर सैन्य तख्तापलट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दूतावास के चारो तरफ भारी संख्या में पुलिसबल और लगभग 20 सैन्य ट्रकों को तैनात किया गया है। रविवार देर रात सेना ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की आधिकारिक घोषणा भी की। प्रदर्शन में अभी तक तीन लोगों की मौत हुई है।

म्यांमान की सेना ने एक फरवरी को तख्तापलट करते हुए देश की सर्वोच्च नेता आंग सान सू ची समेत कई प्रमुख नेताओं को हिरासत में ले लिया था। तख्तापलट के खिलाफ कई शहरों में प्रतिबंधों के बावजूद प्रदर्शन हो रहा है। कई सड़कों के बंद होने के बावजूद हजारों प्रदर्शनकारी यांगून में अमेरिकी दूतावास के पास इकट्ठा हुए

इन प्रदर्शनों की अगुवाई करने वाले सिविल डिसोबीडीअन्स मूवमेंट ने लोगों से सोमवार को प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। वहीं, स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन काउंसिल ने कहा है कि प्रदर्शनकारी अब लोगों को भड़का रहे हैं। टकराव के इस रास्ते पर जान को खतरा हो सकता है। सेना ने प्रदर्शनकारियों में आपराधिक गिरोह के शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस वजह से ही सुरक्षा बलों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ रही है।

Related Articles

Back to top button