ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
देश

हौज काजीः दुर्गा मंदिर में मूर्ति स्थापना से पहले बढ़ाई सुरक्षा, पिछले सप्ताह हुई थी हिंसा

दिल्ली के हौज काजी इलाके के लाल कुआं दुर्गा मंदिर में आज मूर्ति को दोबारा स्थापित किया जाएगा। बता दें कि पुरानी दिल्ली में स्थित इस मंदिर में पिछले सप्ताह हुई हिंसा में मूर्ति को नुकसान पहुंचा था, उनकी जगह नई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।  मूर्ति की पुनर्स्थापना से पहले विश्व हिंदू परिषद द्वारा एक शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। इसको देखते हुए पुलिस ने व्यवस्था बढ़ा दी है और चांदनी चौक इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

शोभायात्रा को ध्यान में रखकर दिल्ली पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है।हौजकाजी आने वाली सड़कों को पुलिस बैरिकेड्स लगाकर बंद किया गया है। किसी भी वाहन को 1 किलोमीटर पहले से ही नहीं आने दिया जा रहा है। मूर्ति स्थापना को लेकर जो शोभायात्रा निकलेगी उसमें किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए ये इंतजाम किए गए हैं। पिछले सप्ताह ही स्कूटी पार्किंग के मामूली विवाद में हुई मारपीट ने सांप्रदायिक तनाव का रूप ले लिया था। दो समुदाया के लोग आमने सामने आ गए थे और इलाके में तनाव का माहौल हो गया था। इसी दौरान हुई घटना में मंदिर को भी नुकसान पहुंचा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button