ब्रेकिंग
आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है 'बादलों का घर' मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BN... संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल Bhind MP Road Accident News: भिंड में चलती कार का दरवाजा खोलने से बड़ा हादसा! बाइक टकराने से 4 साल क... नोएडा के पृथला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बड़ा बयान, बोले—'न कोई जीता, न कोई ... Tej Pratap Yadav Arrested News: NEET विवाद में बड़ा एक्शन! रातभर चले ड्रामे के बाद तेज प्रताप यादव 1... अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस. के नेतृत्व में 3 वरिष्ठ IPS अफसरो...
मनोरंजन

जेठ-जेठानी की शादी के बाद अपने हॉट अंदाज में नजर आईं देसी गर्ल, देखें तस्वीरें

देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा फैंस के दिलाें पर राज करती है। भले इन दिनों उनकी ज्यादा फिल्में देखने को नहीं मिलती, लेकिन प्रियंका से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर को जानने के लिए फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं। बता दें कि शादी के कुछ दिनाें बाद ही प्रियंका-निक संग विदेश में हैं।

प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों जेठ-जेठानी की शादी की वजह से चर्चा में रहीं। शादी में प्रियंका को वेस्टर्न से लेकर इंडियन कपड़ों में देखा गया। खास बात है कि प्रियंका सोफी और जो की शादी के दिन साड़ी पहनीं। प्रियंका के इस अवतार को उनके फैंस ने काफी पसंद किया। शादी के कुछ दिन बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, यह तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों को प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीरों में प्रियंका पूल में आराम करती हुई दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को निक जोनस ने खींचा है। इस बात का खुलासा प्रियंका के पोस्ट से हुआ। प्रियंका ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘छुट्टियों का सही इस्तेमाल। पति ने तस्वीरें खींची हैं।’ कुछ तस्वीरों में प्रियंका हाथ गिलास पकड़े हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों के पीछे का बैकग्राउंड भी काफी सुंदर हैं।

इससे पहले प्रियंका का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में प्रियंका निक जोनस के लिए पास्ता बनाती हुई नजर आई थीं। इस वीडियो को निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इसमें वो प्रियंका के साथ कुकिंग करते दिखे। इस वीडियो में उनके साथ शेफ भी नजर आ रहा है जो खाना बनाने में उनकी मदद कर रहा है, इसमें प्रियंका को पास्ता बनाते देखा जा सकता है। इस पोस्ट के साथ निक ने लिखा, ‘Date night cooking extravaganza.’

प्रियंका और निक इन दिनों इटली में हैं जहां पर दोनों एक साथ एन्जॉय कर रहे हैं। प्रियंका के जेठ जेठानी की शादी हाली ही में पेरिस में हुई। खास बात है कि सोफी और जो ने शादी पहले सादगी से की थी लेकिन पेरिस में धूमधाम से की। शादी में सोफी ने सफेद रंग का गाउन पहना था जबकि जो ने काले रंग का कोट पैंट पहना। शादी की पहली तस्वीर को सोफी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोफी टर्नर ने लिखा- ‘मिस्टर और मिसेज जोनस।’ इस तस्वीर में सोफी और जो एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं और बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button