ब्रेकिंग
Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक... Muzaffarpur News: मनियारी थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, वार्ड सदस्य पर जबरन झाड़... MP Nagar Bhopal Incident: स्ट्रीट लाइट के खुले तार की चपेट में आए दिव्यऋषि तिवारी, ट्रैफिक पुलिस ने ...
देश

कोरोना के बढ़ते मामलों को देख तमिलनाडु में बढ़ाया गया लॉकडाउन, महाराष्‍ट्र में भी पाबंदियां, उद्धव ने चेताया

नई दिल्‍ली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए एकबार फिर सख्‍त पाबंदियों का दौर शुरू हो गया है। तमिलनाडु सरकार ने 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। यही नहीं कोरोना से जुड़े अन्य प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसके बीच राज्‍य सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है। महाराष्‍ट्र में संक्रमण बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। एक दिन में 8,623 नए मामले सामने आए हैं जिसके चलते राज्‍य में पाबंदियों का सिलसिला जारी है।

कंटेनमेंट जोन में खास सतर्कता के निर्देश 

तमिलनाडु में कंटेनमेंट जोन को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक तमिलनाडु में कोरोना से संक्रमण के 479 नए मामले सामने आए हैं जबकि तीन लोगों की मौत हो गई। इससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8.51 लाख हो गई जबकि महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 12,496 हो गया है। मौजूदा वक्‍त में राज्‍य में 4,022 मरीजों का इलाज चल रहा है।

चेन्‍नई में 182 नए केस 

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में कोरोना संक्रमण के 182 नए मामले सामने आए जिससे यहां संक्रमितों की संख्या 2,35,532 हो गई है। तमिलनाडु में अब तक कुल 1.74 करोड़ नमूनों की कोविड जांच की जा चुकी है। सूबे में टीकाकरण में तेजी लाने के लिए 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के साथ ही 45 वर्ष से 59 वर्ष तक के गंभीर मरीजों को सोमवार से टीकाकरण को लेकर व्‍यापक इंतजाम किए गए हैं।

मराठवाड़ा में सख्‍त पाबंदियों का सिलसिला 

कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार को देखते हुए महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में एतियात बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। हिंगोली में सोमवार से सात मार्च तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस दौरान स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थल और कार्यक्रम स्थल बंद रहेंगे। बैंकों में केवल प्रशासनिक काम ही किए जाएंगे। हिंगोली में शनिवार को 46 नए मामले मिले थे।

पुणे में पाबंदियां 14 तक बढ़ीं

पुणे जिले में भी कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए लागू पाबंदियों को 14 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है। सरकार की ओर से जारी आदेश में गैर आवश्यक कार्यों से रात 11 से सुबह छह बजे के बीच आवागमन पर रोक शामिल है। यही नहीं शैक्षणिक संस्थाओं को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। मालूम हो कि पुणे में ये प्रतिबंध 21 फरवरी को लागू किए गए थे। पुणे जिले में शनिवार को 1,505 नए मामले मिले थे।

सीएम उद्धव ठाकरे ने चेताया

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं राज्य में लॉकडान लागू नहीं करना चाहता लेकिन कुछ मजबूरी है। लोगों को मास्क पहनना चाहिए और लॉकडाउन से बचना चाहिए।

देश में 24 घंटे में 16,752 नए केस और 113 की मौत 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 16,752 नए केस सामने आए हैं जिससे संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 10 लाख 96 हजार को पार कर गया है। इनमें से एक करोड़ सात लाख 75 हजार से अधिक मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 1,57,051 मरीजों की अब तक जान भी जा चुकी है। बीते 24 घंटे में 113 मरीजों की मौत भी हुई। मरीजों के उबरने की दर 97.10 फीसद जबकि मृत्युदर 1.42 फीसद है।

86 फीसद नए मामले केवल छह राज्यों से 

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक छह राज्यों महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, कर्नाटक और गुजरात में सबसे ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे हैं। मंत्रालय ने कहा है कि 16,752 नए मामलों में से 86.37 फीसद कोरोना के केस इन्हीं राज्यों में पाए गए हैं। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 8,623, केरल में 3,792, पंजाब में 593, कर्नाटक में 523, तमिलनाडु में 486 और गुजरात में 451 नए मामले सामने आए हैं।

Related Articles

Back to top button