ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
मनोरंजन

शादी के दो महीने बाद ही गौहर खान के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 7’ की विनर एक्ट्रेस गौहर खान के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। गौहर के पिता जफर अहमद खान का निधन हो गया है। वह पिछले काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। इसी की वजह से जफर पिछले एक सप्ताह अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन वह ​जिंदगी की जंग हार गए और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। जफर अहमद के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर गौहर की खास दोस्त प्रीति सिमोस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

गौहर खान ने बीते दिनों ने अपने पिता की कई तस्वीरें शेयर कर फैंस से उनके पिता के लिए दुआ करने की अपील की थी। लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था। गौहर की दोस्त प्रीति सिमोस ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गौहर और उनके पिता की कई खूबसूरत यादें सिमटी हुई हैं।

इस वीडियो में आप देख सकते है कि गौहर अपने पिता और मां के लिए 100 वर्षों की जिंदगी की कामना कर रही हैं। वहीं कई ऐसी खबसूरत तस्वीरें भी इस वीडियो में हैं जब गौहर ने अपने पिता के साथ खास पल बिताया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रीति सिमोस ने लिखा, ‘मेरे गौहर के पापा… वो शख्स जिससे मैंने प्यार किया… जो गर्व से जिए… और हमेशा गर्व से याद किए जाएंदे। परिवार को प्यार और ताकत।’

आपको बता दें कि हाल ही में गौहर खान ने अस्पताल से अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही वह अपने पिता के जल्द ठीक होने की दुआ भी मांग रही थीं। उन्होंने कुछ दिन पहले पिता का हाथ पकड़े हुए फोटो शेयर की थी और लिखा था, ‘मेरे पापा, मेरी लाइफलाइन। अल्लाहू हाफिजू।’

Related Articles

Back to top button