ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
खेल

SBI आज दे रहा है सस्ते में घर खरीदने का मौका, ई-ऑक्शन के जरिए लगा सकते हैं बोली, जानें इससे जुड़ी खास बातें

नई दिल्ली। बड़े शहरों में घर खरीदना किसका सपना नहीं होता है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ई-ऑक्शन में शामिल होकर आप इस सपने को साकार कर सकते हैं। देश का सबसे बड़ा बैंक मॉर्गेज प्रोपर्टीज की बिक्री के लिए पांच मार्च यानी शुक्रवार को ई-ऑक्शन का आयोजन कर रहा है। इस नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेकर आप आवासीय के साथ-साथ कॉमर्शियल और यहां तक कि औद्योगिक परिसंपत्तियों की खरीद भी कर सकते हैं।

भारतीय स्टेट बैंक ने इस संदर्भ में ट्वीट कर अपने ग्राहकों को इस ई-ऑक्शन की जानकारी दी है। स्टेट बैंक ने अपने ट्वीट में लिखा है, ”आपके सपनों का घर आपको बुला रहा है। SBI के मेगा ई-ऑक्शन में शामिल होकर आप किसी प्रोपर्टी को खरीदने के लिए बोली लगा सकते हैं और शानदार डील प्राप्त कर सकते हैं।”

इस ई-ऑक्शन से जुड़ी खास बातों पर डालते हैं एक नजर

1. इस ऑक्शन में शामिल प्रोपर्टीज की नीलामी की कीमत वास्तविक बाजार मूल्य से कम होगा। इस ई-ऑक्शन के दौरान व्यक्तियों के पास आवासायी, वाणिज्यिक और इंडस्ट्रियल प्रोपर्टीज के लिए बोली लगाने का मौका होगा।

2. भारतीय स्टेट बैंक इस ई-ऑक्शन के जरिए लोन डिफॉल्ट करने वालों की मॉर्गेज की हुई परिसंपत्तियों की बिक्री करेगी। बैंक ने इसका विज्ञापन प्रमुख समाचार पत्रों के साथ प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिया है।

3. अगर आप इस ई-ऑक्शन में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपको संबंधित एसबीआई ब्रांच में केवाईसी दस्तावेज जमा कराने होंगे।

Related Articles

Back to top button