ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
देश

PM मोदी के साथ कल मंच साझा कर सकते हैं मिथुन चक्रवर्ती, बंगाल की ब्रिगेड रैली में रहेंगे मौजूद

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी) के पूर्व राज्यसभा सदस्य मिथुन चक्रवर्ती के भाजपा में शामिल होेने की संभावनाओं के बीच खबर आ रही है कि वह कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मंच साझा कर सकते हैं। हालांकि, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिथुन भाजपा के लिए प्रचार करेंगे या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं है। सिर्फ खबर आई है कि अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में सात मार्च को होने वाली रैली में वह मौजूद रहेंगे।

इस बीच भाजपा ने भी इस बात के संकेत दिए हैं कि मिथुन कल पीएम मोदी की रैली में मौजूद रह सकते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय(Kailash Vijayvargiya) ने कहा है कि 7 मार्च को पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की रैली में केवल जनता होगी और प्रधानमंत्री होंगे। हम सार्वजनिक रूप से आने वालों का स्वागत करेंगे, जिनमें मिथुन चक्रवर्ती भी आते हैं।

इस बात की अटकलें काफी दिनों से लगाई जा रही हैं कि अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल होंगे। मिथुन चक्रवर्ती से बीते महीने 16 फरवरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने मुलाकात की थी, जिसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, उस समय मिथुन ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मेरा उनके (मोहन भागवत) साथ आध्यात्मिक संबंध है। उनके साथ एक बार मुंबई में मुलाकात हुई थी उस वक्त उन्होंने कहा था कि वह घर आएंगे। अब घर आए हैं तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह पूरे परिवार से प्यार करते होंगे।

Related Articles

Back to top button