ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
देश

असम में फूंक फूंक कर कदम रख रही कांग्रेस, नए चेहरों पर जताया भरोसा, जानें क्‍यों चर्चित टीटाबोर सीट पर फंसा है पेंच

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्‍ट जारी की थी। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक इन उम्‍मीदवारों में से आधे नए चेहरे हैं। इस लिस्‍ट में 20 नए चेहरे हैं जबकि छह मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताया गया है। उम्‍मीदवारों में कांग्रेस विधायक दल के नता देबब्रत सैकिया भी हैं जिनको नजीरा से टिकट दिया गया है।

पीटीआइ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वहीं भाजपा की नजर चर्चित टीटाबोर सीट पर है। असम के तीन बार मुख्यमंत्री रहे तरुण गोगोई इस सीट से विधायक थे। पिछले साल 23 नवंबर को कोरोना संक्रमण की जटिलताओं के चलते उनका निधन हो गया था। कांग्रेस किसी भी सूरत में इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है। यही कारण है कि यहां से अभी उम्‍मीदवार के नाम का एलान नहीं किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक टीटाबोर विधानसभा सीट पर उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप देने से पहले तरुण गोगोई के परिवार से सलाह लेगी। गोगोई इस सीट से लगातार चार बार विधायक चुने गए थे। इसके अलावा तिनसुकिया, ढकुआखाना, बेहाली, ढिंग एवं बोकाखत सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा बाकी है। यही नहीं एआईयूडीएफ के खाते में गई नौबोइचा सीट पर अभी उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं हुआ है।

कांग्रेस के एक प्रवक्ता की मानें तो इन सीटों पर उम्‍मीदवारों के नामों का जल्द एलान किया जाएगा। इनमें से कुछ सीटें सहयोगी दल को दी जाएंगी। कांग्रेस ने चार महिलाओं समेत उन 12 उम्मीदवारों मौका दिया है जो साल 2016 के विधानसभा चुनावों में मामूली अंतर से हारे थे। इन नेताओं में जोरहाट से राणा गोस्वामी, थाउरा से सुशांत बरगोहाईं, माहमारा से सूरज दिहिंगिया, बिहपुरिया से भूपेन कुमार बोरा शामिल हैं।

सूतिया से प्राणेश्वर बसुमतारी, दुलियाजान से ध्रुब गोगोई और टिगखांग से एतुवा मुंडा भी साल 2016 के विधानसभा चुनावों में मामूली अंतर से जीत से वंचित रह गए थे। इनको इस बार भी मौका दिया गया है। माजुली सीट से रानोज कुमार पेगु पर दोबारा भरोसा जताया गया है जो साल 2016 के चुनावों में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से 18 हजार मतों से हार गए थे। पेगु साल 2001 से लगातार तीन बार यहां से निर्वाचित रहे हैं।

Related Articles

Back to top button