ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...
देश

तेजस्‍वी यादव पर भाजपा का हमला, गिनाए यादव नेताओं के नाम; दावा- इन्‍हें लालू परिवार ने लगाया ठिकाने

पटना।  बिहार की सरकार में भाजपा (Bihar BJP) कोटे के मंत्री राम सूरत राय (Bihar Minister Ram Surat Rai) पर राजद (RJD) नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव (Ex Deputy Chief Minister Tejaswi Yadav) के हमलों का जवाब देने के लिए मंत्री की पार्टी भी अब हमलावर हो गई है। भाजपा ने तेजस्‍वी और लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के पूरे परिवार पर यादव जाति का विरोधी होने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा है कि राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय पर नेता विपक्ष तेजस्वी यादव अनर्गल लांछन लगा रहे हैं। तेजस्वी को रामसूरत राय के यादव होने से दिक्कत है, इसलिए वे उनका चरित्रहनन करना चाहते हैं।

लालू परिवार नहीं चाहता, कोई दूसरा यादव नेता बने

निखिल ने कहा कि लालू प्रसाद के परिवार के लोग यादवों को बंधुआ मजदूर बनाकर इस समाज की राजनीतिक ठेकेदारी करना चाहते हैं। लालू परिवार कभी नहीं चाहता है कि कोई भी दूसरा यादव नेता नेतृत्व के स्तर पर स्थापित हो और मंत्री, मुख्यमंत्री या केंद्रीय मंत्री बने। दुर्भाग्यपूर्ण है कि यादवों के नाम पर राजनीति करने वाले राजद नेता ने दूसरे दल के यादव नेताओं के चरित्रहनन की सुपारी ले ली है। तेजस्वी यादव को राम सूरत राय पर बयान देने से पहले लालू प्रसाद से पूछ लेना चाहिए कि अर्जुन राय कौन थे जिनके बेटे राम सूरत राय है जिनका परिवार सात पुश्तों से बेदाग है।

गिनाए कई नाम, कहा- इन नेताओं को लालू परिवार ने खत्‍म किया

बकौल निखिल आनंद, लालू परिवार ने अनूप लाल यादव, विनायक प्रसाद यादव, गजेंद्र प्रसाद हिमांशु, देवेंद्र यादव सहित अनगिनत यादव नेताओं को जीते जी खत्म किया है। राम लखन सिंह यादव, बुद्धदेव सिंह, दरोगा प्रसाद राय, बीपी मंडल जैसे लोकप्रिय यादव नेताओं के परिवार की उपेक्षा और बेइज्जती  करने में लालू ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। अब तेजस्वी उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए चंद्र‍िका राय, नित्यानंद राय और रामसूरत राय ही नहीं उनके परिवार को गाहे-बगाहे निशाना बना रहे हैं।

Related Articles

Back to top button