ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
मनोरंजन

Alia Bhatt के बर्थडे पर रिद्धिमा कपूर ने शेयर कीं अनसीन फोटोज़, लिखा- ‘हम सब तुमसे बहुत प्यार करते हैं’

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।  इस ख़ास दिन पर आलिया के दोस्त और बॉलीवुड स्टार्स एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर रणबीर कपूर की बहन रिद्दिमा कपूर ने भी आलिया को जन्मदिन की बधाई दी है। रिद्धिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ अनसीन फोटोज़ शेयर की हैं जिसमें वो आलिया के परिवार के साथ पार्टी करती दिख रही हैं। इन फोटोज़ को शेयर करने के साथ रिद्धिमा ने आलिया को डॉल बताया है।

रिद्दिमा ने जो फोटोज़ शेयर की हैं उनमें रणबीर कपूर, नीतू कपूर, आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट और सोनी राज़दान मस्ती करते दिख रहे हैं। एक फोटो के साथ रिद्धिमा ने आलिया को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। तो वहीं दूसरी फोटो में उन्हें खूबसूरत डॉल बताया है। तीसरी फोटो में रिद्धिमा ने लिखा है, ‘हम सब तुम्हें बहुत प्यार करते हैं आलिया’। कपूर परिवार के साथ आलिया की ये अनसीन फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।


आपको बता दें कि बर्थडे से पहले (14 मार्च) करण जौहर के घर पर आलिया की बर्थडे पार्टी रखी गई। जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे और आलिया भट्ट के करीबी दोस्त शामिल हुए। हालांकि कोरोना संक्रमित होने के कारण बर्थडे गर्ल के ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर इस पार्टी से नदारद रहे। एक्ट्रेस की पार्टी में जाते हुए स्टार्स की फोटोज़ सामने आई हैं जिनमें सभी करण जौहर के घर के बाहर दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आदित्य रॉय कपूर, अयान मुखर्जी, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा समेत कई स्टार्स शामिल हुए।

आपको बता दें कि रणबीर कपूर हाल ही में कोरोना वायरस का शिकार हुए हैं। रणबीर की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आलिया भट्ट ने भी अपना कोविड टेस्ट करवाया था, हालांकि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। रणबीर ने आलिया के जन्मदिन पर एक छोटा सा गेट टू गेदर प्लान किया था, लेकिन एक्टर के कोरोना संक्रमित होने के कारण अब इस प्लान को कुछ वक्त के लिए पोस्टपॉन्ड कर दिया गया है। यही वजह है कि रणबीर करण जौहर के घर भी पार्टी में शामिल नहीं हुए।

Related Articles

Back to top button