ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
देश

गडकरी का दावा, राज्य में आएगी भाजपा की सरकार; बंगाल की होगी प्रगति

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करने वाले  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) जिस घटना में घायल हुई थी उसे दुर्घटना बताते हुए इसपर राजनीति न करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे विवादों से चुनाव का वातावरण खराब होता है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने  कहा, ‘केंद्र सरकार भाजपा की है और राज्य सरकार भी भाजपा की आएगी तो डबल इंजन लगने के बाद बंगाल की बहुत प्रगति होगी। हम बंगाल में एक लाख करोड़ की सड़कें बनाएंगे, भूमि अधिग्रहण और एनवायरमेंट क्लीयरेंस हमें मिलता तो आज भी बना सकते थे। लेकिन दुर्भाग्यवश इसमें अड़चनें आती हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘ममता जी के साथ हादसा हुआ और इसकी राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस प्रकार के विवाद को तैयार करना और चुनाव के माहौल को खराब करना ठीक नहीं होगा।’

उन्होंने ममता बनर्जी को लगी चोट पर कहा, ‘ममता जी के साथ हादसा हुआ और इसकी राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस प्रकार के विवाद को तैयार करना और चुनाव के माहौल को खराब करना ठीक नहीं होगा।’ केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘चुनाव से हमारी लोकतांत्रिक परंपराओं की गरिमा बढ़ती है। हमें चुनावों को धूमिल नहीं करना चाहिए।  ममता और हम जनता की अदालत में जा रहे हैं। इस फैसले को स्वीकार करने के साथ किसी को आगे बढ़ना चाहिए।’

Related Articles

Back to top button