ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के पास सिलसिलेवार बमबारी पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘हिंसा की राजनीति का पर्याय है टीएमसी’

कोलकाता। बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर व उसके आसपास हुई बमबारी की घटना पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को आड़े हाथों लिया है।

विजयवर्गीय ने कहा कि टीएमसी, हिंसा की राजनीति का पर्याय है। उन्होंने कहा कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (आदर्श आचार संहिता) लगने के बाद भी गुंडे यहां बमबारी कर रहे हैं और गोलियां बरसा रहे हैं। चुनाव आयोग को इसे चेतावनी के रूप में लेना चाहिए। वरना हमें संदेह है कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से नहीं हो पाएगा

वहीं, सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि हमलावर टीएमसी कार्यकर्ता थे। उन्होंने कहा कि करीब 15-20 बम चले हैं। बमबारी में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक बच्चा, एक युवक और एक बुजुर्ग महिला शामिल है जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के पास सिलसिलेवार बमबारी, तीन लोग घायल

बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है।बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर समेत कुल 15 जगहों पर बुधवार देर रात बमबारी की घटना हुई है। पुलिस के अनुसार, बमबारी की इस घटना में एक बच्चा समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे के अलावा एक युवक और एक बुजुर्ग महिला शामिल है जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बमबारी के दौरान पुलिस द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ा गया है। वहीं भाजपा ने इन हमलों के पीछे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के गुंडों का हाथ बताया है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय ने कहा कि वह इस घटना की शिकायत चुनाव आयोग से भी करेंगे।

जानकारी के मुताबिक जिन 15 जगहों पर बमबारी हुई है उनमें उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत भाटपारा इलाके में सांसद अर्जुन सिंह का घर भी शामिल है। सिंह के घर को भी निशाना बनाकर बमबारी की गई।लगभग 15 स्थानों पर बम फेंके गए। अर्जुन सिंह ने कहा कि टीएमसी के गुंडों ने इसे अंजाम दिया है। सिंह ने कहा, “जिन लोगों ने बम मारा है उनके खिलाफ हम करीब 10 दिन से पुलिस को शिकायत कर रहे थे। ये लोग कई दिनों से बम-पिस्तौल लेकर घूम रहे थे लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। आज उन्होंने वही काम किया जिसका हमें संदेह था। हम चुनाव आयोग जाएंगे।” वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस घटना की आलोचना करते हुए ममता सरकार पर हमला बोला।

बम हमले में घायल हुए थे मंत्री जाकिर हुसैन

बता दें कि इससे पहले फरवरी में राज्य के मुर्शिदाबाद जिले में निमतीता रेलवे स्टेशन पर बम से किए गए हमले में राज्य के मंत्री जाकिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मंत्री के साथ मौजूद दो और लोग भी इस हमले में घायल हुए थे। श्रम राज्य मंत्री हुसैन स्टेशन के 2 नंबर प्लेटफॉर्म पर रात करीब 10 बजे कोलकाता जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। मंत्री को पैरों और पेट के निचले हिस्से में गंभीर चोटें आई थी।

Related Articles

Back to top button