ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
देश

देश में फिर तेजी से बढ़ रहा कोरोना, 24 घंटे में आए 43 हजार से ज्यादा मामले

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। महाराष्ट्र समेत देश के आठ राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ने से नए मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 43 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस दौरान करीब 200 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 43,846 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 197 लोगों की मौत हुई है। देश में बीते 24 घंटों में एक्टिव केस भी तेजी से बढ़े हैं।

दिल्ली और महाराष्ट्र समेत देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। ज्यादातर नए मामले इन्हीं आठ राज्यों से हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा शामिल हैं।

देश में अब तक कुल 1.15 करोड़ मामले

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक कुल 1.15 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 1 करोड़ 15 लाख 99 हजार 130 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमे से 1 करोड़ 11 लाख 30 हजार 288 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 3 लाख 9 हजार 87 हो गए हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 59 हजार 755 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना के एक्टिव केस बढ़े

देश में एक बार फिर से कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 20,693 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इससे एक्टिव रेट की दर बढ़कर 2.66% हो गई है। देश की रिकवरी दर भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना से 22,956 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी रेट बढ़कर 95.96% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.38% है।

देश में अब तक 23.3 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 23.3 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 20 मार्च, 2021 तक 23,35,65,119 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 11,33,602 टेस्ट एक दिन में किए गए हैं।

देश में अब तक 4.46 करोड़ से अधिक टीकाकरण

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 4 करोड़ 46 लाख 3 हजार 841 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 25,40,449 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

Related Articles

Back to top button