ब्रेकिंग
Ferozepur Crime News: फिरोजपुर में तलवार की नोक पर बड़ी लूट; नकाबपोश लुटेरों ने युवक से छीना मोबाइल औ... Ludhiana Crime News: मॉडल टाउन में घर में घुसकर गुंडागर्दी; बदमाशों ने की जमकर तोड़फोड़, वाहनों को भी ... Moga Crime News: मोगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 100 ग्राम हेरोइन और नशीली गोलियों के साथ महिला तस्कर गि... Patiala Police Transfer: पटियाला में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल; 3 नए SHO और कई चौकी प्रभारियों की... Punjab Transfer Policy Update: पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की समय-सीमा बढ़ी; अब 30 जून तक... Punjab Weather Alert: पंजाब के 13 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट; तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी Ajnala Land Dispute: अजनाला के खतराय कलां गांव में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष; फायरिंग में एक की मौत... Mahakaleshwar Temple Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शनों का नया रिकॉर्ड; 3 दिनों में 7 लाख से ज्यादा भक्त... Bhopal Crime News: रानी कमलापति स्टेशन से आईएसबीटी जा रही महिला का बैग ऑटो में छूटा; पुलिस ने सीसीटी... Ujjain News: महामंडलेश्वर सुमिनानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी; पत्र में कन्हैया लाल हत्याक...
देश

होली से पहले ‘भारत बंद’ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, जानें आज कहां-कहां रोकी गई ट्रेनें

नई दिल्ली। किसानों ने आज देश में भारत बंद किया है। किसानों का प्रमुख संगठन संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) केंद्र के 3 कृषि कानूनों का विरोध कर रहा है। जिसे लेकर शुक्रवार को 12 घंटे का राष्ट्रव्यापी भारत बंद किया गया है। भारत बंद के दौरान किसान रेल पटरियों, मॉल, बाजार और प्रमुख हाईवे बंद कर रहे हैं। कई राज्यों में किसान रेल मार्ग को बाधित कर रहे हैं। होली के त्योहार से ठीक पहले भारत बंद के दौरान रेल की रफ्तार रुक गई है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय रेलवे ने बताया, ‘प्रदर्शनकारी पंजाब और हरियाणा के 31 स्थानों पर बैठे हैं, जो दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर डिवीजन में रेल आवाजाही को प्रभावित कर रहे हैं। 32 स्थानों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित, 4 शताब्दी ट्रेनें रद हैं।

पंजाब, हरियाणा में रेल मार्ग बाधित

पंजाब और हरियाणा में रेल यातायात किसानों, कृषि मजदूरों, कमीशन एजेंटों, ट्रेड यूनियनों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के विरोध के रूप में बुरी तरह प्रभावित हुआ और इसके साथ साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों(नेशनल हाइवे) पर भी चक्काजाम किया गया।

पंजाब के अमृतसर में प्रदर्शनकारियों ने भारत बंद’ के दौरान विरोध में प्रदर्शन किया, जिसे संयुक्ता किसान मोर्चा ने बुलाया था। इस दौरान किसान रेल मार्ग पर बैठ गए। जिससे यहां रेल मार्ग बाधित हो गया।

राजस्थान- भारत बंद आंदोलन के कारण रेल प्रभावित

किसानों के द्वारा घोषित किए गए भारत बंद के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है और इस बंद के मध्य नजर रेलवे ने आंशिक तौर पर रेल सेवाएं रद्द की है। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधानुसार रेवाडी – हिसार , चरखीदादरी – मनहेरू , भिवानी – बामला रेलखण्ड के मध्य किसान आंदोलन के कारण रेल सेवाएं  प्रभावित होने के सम्बंध में सूचना जारी की है।

ट्रेन, सड़क मार्ग को किया जा रहा ब्लॉक

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि सभी छोटी-बड़ी सड़कों और ट्रेनों को रोका जाएगा। वहीं एम्बुलेंस और दूसरी जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं निलंबित रहेंगी। किसान तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने, एमएसपी (MSP) और खरीद पर कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। वहीं वो ‘बिजली बिल’ और ‘प्रदूषण बिल’ को वापस लेने की मांग के साथ ही डीजल, पेट्रोल और गैस की कीमतों को भी कम करने की मांग कर रहे हैं।

दुकानें, मॉल, बाजार बंद रखने की अपील

यह विरोध प्रदर्शन(भारत बंद) सुबह 6 से शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान ‘सभी दुकानें, मॉल, बाजार और संस्थान को बंद रखने का आह्वान किया गया है। हालांकि, अभी तक इसका कोई असर देखने को नहीं मिला है।

Related Articles

Back to top button