Breaking
गुजरात में चुनावी मैदान में उतरे 35 मुस्लिम, कांग्रेस ने कितनों को दिया टिकट, जान लीजिए जवाब एम-4 राइफल, स्टील की गोलियां… पुंछ आतंकी हमले का चीन कनेक्शन कार्यकर्ता ने कंधे पर रखा हाथ, तो डीके शिवकुमार ने जड़ दिया थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल अयोध्या पीएम मोदी के लिए शुभ, हम फूलों के साथ करेंगे स्वागत- इकबाल अंसारी खेत में फंसी तेजस्वी की कार….लड़खड़ाते निकले बाहर, सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह संभाला प्रज्वल रेवन्ना पर कसा शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया ब्लू कॉर्नर नोटिस वो भी चूड़ियां नहीं पहने हैं, उनके पास भी एटम बम है… POK भारत में मिलाने पर फारूख अब्दुल्ला छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका! राधिका खेड़ा ने दिया इस्तीफा, लगाया था अपमान का आरोप कांग्रेस के शहजादे का इस बार मंदिर दर्शन बंद हो गया… राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 की मौत; दर्शन के लिए जा रहे थे मंदिर

फिल्म पुष्पा’ की तरह बिलासपुर में 100 किलो सफेद चंदन की लकड़ी जब्त, छोड़कर भागे 2 तस्कर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में फिल्म पुष्पा की तर्ज पर सफेद चंदन की तस्करी का मामला उजागर हुआ है। तस्कर रतनपुर के बस स्टैंड में उत्तर प्रदेश जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। पुलिस को देखते ही तस्कर सफेद चंदन की लकड़ी को छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने दो-दो फीट की 100 किलो चंदन लकड़ी बरामद किया है। जब्त लकड़ी की कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही है। फिल्म पुष्पा की तर्ज पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस के हाथ तस्कर तो नहीं लगे, लेकिन छत्तीसगढ़ में चंदन की लकड़ियों की तस्करी का मामला जरूर उजागर हो गया है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जिले गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही तथा कोरिया जिले में सफेद चंदन के पेड़ों की उपज होती है। बुधवार को सूचना मिली कि दो युवक नया बस स्टैंड रतनपुर में बोरियों में सफेद चंदन की लकड़ी लेकर उत्तर प्रदेश जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। संबंधित थाना क्षेत्र के टीआई हरविंदर सिंह को तस्करों को पकड़ने का प्वाइंट दिया गया था। तस्कर फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने लकड़ी जब्त किया है। पुलिस टीम ने रतनपुर में संदिग्ध युवकों द्वारा छोड़े गए बोरी को चेक किया, जिसमें 2-2 फीट लंबाई के कुल 15 नग सफेद चंदन की लकड़ी बरामद की गई है। लकड़ी से खुशबू भी आ रही थी। जब्त लकड़ी का वजन कराने पर वह 100.11 किलो निकला। लकड़ियों की कीमत लगभग 5 लाख रुपये आकी गई है। सफेद चंदन की लकड़ी की कटाई एवं परिवहन भारतीय वन अधिनियम अंतर्गत प्रतिबंधित एवं दंडनीय है। सफेद चंदन का उपयोग औषधि सौंदर्य प्रसाधन एवं धार्मिक कार्यों में किया जाता है। छत्तीसगढ़ में चंदन दुर्लभ है। मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वन विभाग को भी सूचना दी गई है।

गुजरात में चुनावी मैदान में उतरे 35 मुस्लिम, कांग्रेस ने कितनों को दिया टिकट, जान लीजिए जवाब     |     एम-4 राइफल, स्टील की गोलियां… पुंछ आतंकी हमले का चीन कनेक्शन     |     कार्यकर्ता ने कंधे पर रखा हाथ, तो डीके शिवकुमार ने जड़ दिया थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल     |     अयोध्या पीएम मोदी के लिए शुभ, हम फूलों के साथ करेंगे स्वागत- इकबाल अंसारी     |     खेत में फंसी तेजस्वी की कार….लड़खड़ाते निकले बाहर, सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह संभाला     |     प्रज्वल रेवन्ना पर कसा शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया ब्लू कॉर्नर नोटिस     |     वो भी चूड़ियां नहीं पहने हैं, उनके पास भी एटम बम है… POK भारत में मिलाने पर फारूख अब्दुल्ला     |     छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका! राधिका खेड़ा ने दिया इस्तीफा, लगाया था अपमान का आरोप     |     कांग्रेस के शहजादे का इस बार मंदिर दर्शन बंद हो गया… राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज     |     राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 की मौत; दर्शन के लिए जा रहे थे मंदिर     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें