ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी पर फेंका गया जहरीला रंग, तृणमूल कांग्रेस पर लगा आरोप

कोलकाता। बंगाल के हुगली में शनिवार की शाम भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी पर जहरीला रंग फेंका गया। यह वारदात उस वक्त हुई जब लॉकेट हुगली जिले के चुंचुरा विधानसभा क्षेत्र के रबिंद्रनगर कालीतला मैदान में वसंत उत्सव के कार्यक्रम में पहुंची थीं। लॉकेट चुंचुरा विधानसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार भी हैं। भाजपा का आरोप है तृणमूल कांग्रेस के ग्राम पंचायत प्रधान विद्युत विस्वास के लोगों ने इस वारदात का अंजाम दिया है। उधर, विद्युत विस्वास का कहना है कि इस वारदात से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

बंगाल में शनिवार को 30 सीटों पर पहले चरण के तहत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग की मानें तो पश्चिम बंगाल में शाम पांच बजे तक लगभग 79.79 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में 10,288 ईवीएम और इतनी ही संख्या में वीवीपैट मशीनों का इस्‍तेमाल हुआ। पहले चरण में कुल 191 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 21 महिला उम्मीदवार हैं।

बताया जाता है कि पहले चरण के चुनाव वाले क्षेत्रों में शुक्रवार रात से ही हिंसा का दौर शुरू हो गया था। पूर्व मेदिनीपुर के पटाशपुर में रात को गश्त लगा रहे पुलिसकर्मियों और केंद्रीय बल के जवानों पर बम फेंके गए। इसमें दो लोग जख्मी हो गए। पहले चरण के मतदान के दौरान निर्वाचन आयोग को बूथों में गड़बड़ी, मतदाताओं को डराने-धमकाने, ईवीएम से छेड़छाड़ की कुल 627 शिकायतें मिलीं।

निर्वाचन आयोग ने विभिन्न मामलों में 10 गिरफ्तारियां की हैं। पूरे दिन तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। वहीं केशियारी के बेगमपुर इलाके में शनिवार सुबह एक भाजपा कर्मी का खून से लथपथ शव उसके घर के अहाते से बरामद हुआ। भाजपा का आरोप है कि तृणमूल समर्थकों ने उसकी हत्या करने के बाद शव को उसके घर के अहाते में फेंक दिया। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना में हाथ होने से इनकार किया है।

Related Articles

Back to top button