ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, 15 जवान लापता, पांच शहीद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शनिवार नक्सलियों के साथ हुए भीषण मुठभेड़ के बाद लगभग 15 सुरक्षाकर्मी लापता हैं। मुठभेड़ में पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। अब तक 30 घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से 23 घायलों को बीजापुर अस्पताल में और 7 को रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दो जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं एक रिइंफोर्समेंट पार्टी को मुठभेड़ स्थल पर भेजा गया है।

बस्तर आईजी सुंदरराज के अनुसार घटनास्थल के आसपास नक्सलियों के मौजूदगी का आशंका है। ऐसे में रिइंफोर्समेंट पार्टी सावधानी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कोबरा बटालियन के एक जवान की शहादत की बात स्वीकारी। एक महिला नक्सली का शव बरामद होने की भी जानकारी दी है। साथ ही कम से कम 15 नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया।

Related Articles

Back to top button