ब्रेकिंग
Palwal Road Accident: हथीन मोड़ के पास अनियंत्रित होकर नाले में गिरी स्कॉर्पियो, हादसे में एक युवक क... Nuh Crime News: नूंह के निजामपुर गांव में खूनी संघर्ष, दो पक्षों के विवाद में गोली लगने से युवक की म... Hansi Encounter: जिम ट्रेनर कपिल हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली HERC Chairman Nandlal Sharma Passes Away: निधन से हरियाणा राजनीतिक हलकों में शोक, फरवरी 2024 में संभ... Fatehabad Crime News: फतेहाबाद में दिल दहला देने वाली घटना, कलयुगी पिता ने 5 साल की बेटी को भाखड़ा न... Sirsa News: हरियाणा में पारदर्शी हो रही हैं परीक्षाएं, सीएम सैनी ने विपक्ष पर साधा निशाना; दिए जांच ... Narsinghpur Fair Incident: झूला अचानक बंद होने से मची अफरातफरी, काफी देर हवा में अटकी रहीं बच्चों की... Gwalior High Court News: पारिवारिक विवाद को बंदी प्रत्यक्षीकरण का मामला बनाना गलत, हाईकोर्ट की सख्त ... Bhopal Crime News: एमपी नगर के गैस किट शोरूम में बड़ी चोरी, ताला तोड़कर तीन लैपटॉप और नकदी ले उड़े चोर Ujjain Simhastha 2028: उज्जैन में आठ प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण का रास्ता साफ, मुआवजे के प्रस्ताव को...
देश

मुख्तार अंसारी के साथ षड्यंत्र को लेकर बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी आशंकित

लखनऊ। बाहुबली मुख्तार अंसारी की पंजाब के रोपड़ से उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में करीब 14 महीने बाद वापसी कराने उत्तर प्रदेश पुलिस का भारी भरकम बल रुपनगर जेल पहुंचा है। इसी बीच मुख्तार अंसारी के बड़े भाई गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने बड़े षडयंत्र की आशंका जताई है। अफजाल अंसारी ने कहा है कि उनको कानून-व्यवस्था पर तो पूरा भरोसा है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार की नीयत में खोट है।

सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि उन्हेंं कानून पर तो पूरा यकीन है, लेकिन उत्तर सरकार की नियत में खोट नजर आ रहा है। इसके कारण हमारा पूरा परिवार मुख्तार अंसारी को लेकर बेहद चिंतित है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने नेता लगातार इस बाबत गैर-जिम्मेदाराना बयान दे कर माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ ही भाजपा के कई विधायकों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी लोग तथा सीएम योगी आदित्यनाथ के मीडिया प्रभारीगण भी लगातार जिस तरह से विधायक मुख्तार अंसारी के बारे में बयानों दे रहे हैं, उससे वह चिंतित है।

उन्होंने कहा कि मुख्तार को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की नीयत भले ही बेहद खराब है, लेकिन उन्हेंं देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उनको यकीन है कि मुख्तार अंसारी को एक दिन इंसाफ मिलेगा। अफजाल अंसारी ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी बाहुबली ब्रजेश सिंह के खिलाफ मुख्तार अंसारी काफी मुखर हैं, इसी कारण ब्रजेश सिंह को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार मेरे भाई के खिलाफ बड़ा षडयंत्र कर रही है।

गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में रखे जाने के दौरान ही षड्यंत्र रचे जाने की आशंका जताई है। हमारा परिवार मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर मीडिया रपट तथा भाजपा नेताओं के बयान के कारण आशंकित है। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी को पंजाब से लाकर उत्तर प्रदेश की जेल में रखे जाने पर उसके साथ कोई षड्यंत्र रचा जा सकता है। अफजाल अंसारी ने कहा कि जब राज्य सरकार ही सुरक्षा पर संकट उत्पन्न कर रही है तो हमारे पास न्यायपालिका की शरण में जाने के सिवाय कोई अन्य विकल्प नहीं बचता। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को मीडिया रपट व भाजपा नेताओं के बयानबाजी को देखते हुए मुख्तार अंसारी के सुरक्षा मसले का स्वयं संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हेंं देश की स्वतंत्र न्यायपालिका पर गर्व है, देश में अभी न्याय जिंदा है। अफजाल ने मुख्तार अंसारी पर मुस्लिम देशों से फंडिंग के आरोप को लेकर जांच की चुनौती दी है। भाजपा की केंद्र व राज्य में सरकार है, इसकी जांच किसी भी एजेंसी से कराई जा सकती है।

अफजाल अंसारी ने कहा कि मुख्तार को लाइये। मुकदमा चलाइये, इससे किसको इनकार है। कोरोना के कारण तमाम कोर्ट में विचाराधीन बंदी को फिजिकली पेशी से रोक है। सभी की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हो रही है। तो क्या मुख्तार अंसारी की पेशी नहीं हो सकती है। अफजाल अंसारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार को यूपी भेजने का आदेश दिया है। उसे किस तरह से यूपी लाया जाएगा, इस पर तो कुछ नहीं कहा है।

Related Articles

Back to top button