ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
देश

पूनावाला ने कहा- कोरोना वैक्सीन की सप्लाई में देरी पर एस्ट्राजेनेका ने भेजा कानूनी नोटिस

कोरोना वैक्सीन की सप्लाई में देरी होने पर एस्ट्राजेनेका ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआइआइ) को कानूनी नोटिस भेजा है। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोरोना वैक्सीन को सीरम भारत में कोविशील्ड ब्राड नेम से बना और बेच रही है।

पूनावाला ने कहा- वैक्सीन की सप्लाई में देरी पर एस्ट्राजेनेका ने भेजा कानूनी नोटिस 

एक अखबार को दिए साक्षात्कार में एसआइआइ के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा, ‘एस्ट्राजेनेका ने हमें कानूनी नोटिस भेजा है (वैक्सीन की सप्लाई में देरी पर) और भारत सरकार भी इससे अवगत है। मैं कानूनी नोटिस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, क्योंकि यह गोपनीय है।

कानूनी विवाद को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए अन्य तरीकों की कर रहे हैं समीक्षा

हम अनुबंध संबंधी दायित्वों पर कानूनी विवादों के प्रबंधन और समाधान के लिए सभी उपायों की जांच कर रहे हैं, जिसे सीरम इंस्टीट्यूट भारतीय आपूर्ति की प्राथमिकता के कारण पूरा नहीं कर पा रहा है। अभी तक हर किसी ने बहुत समझदारी दिखाई है। सरकार भी यह मूल्यांकन कर रही है कि वह इस मुद्दे को सुलझाने के लिए क्या कर सकती है।’

पूनावाला ने कहा- भारत में बढ़ी मांग के चलते कोविशील्ड की उत्पादन क्षमता दबाव में

पूनावाला ने यह भी कहा है कि भारत में बढ़ी मांग के चलते कोविशील्ड की उत्पादन क्षमता दबाव में है। खबरों के मुताबिक उन्होंने यह भी कहा है कि भारत सरकार ने कोविशील्ड के बड़े सौदों की खेप भेजने पर फिलहाल रोक लगा दी है। भारत सरकार के साथ हुए एक करार के मुताबिक वैक्सीन पर पहला दावा उसका है। पूनावाला ने कहा कि भारत सरकार के साथ हुए इस करार के बारे में दूसरे देशों को समझाना मुश्किल हो रहा है, जिनके साथ ज्यादा कीमत पर वैक्सीन का सौदा हुआ है।

Related Articles

Back to top button