ब्रेकिंग
नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व... IND vs ENG: साउथैम्प्टन में टीम इंडिया की साख दांव पर, क्या नंबर 1 का ताज बचा पाएंगे रोहित? टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार: नाबालिग का पीछा करने और मारपीट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्पेन में जंगल की आग का तांडव: 12 लोगों की मौत, 23 लापता; यूरोप में भीषण गर्मी का कहर Sony RX10 V लॉन्च: 25x ऑप्टिकल ज़ूम और AI फीचर्स वाला दमदार कैमरा, जानें कीमत और खूबियां Shani Dev Puja: शनिवार को न करें ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनिदेव का प्रकोप! झड़ते बालों से हैं परेशान? जिंक की कमी के लक्षणों को पहचानें और डाइट में शामिल करें ये चीजें
देश

बिलासपुर की बेलसिया बाई के जज्बे को सलाम, 82 की उम्र में लगवाया टीका

बिलासपुर।  कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत नूतन चौक स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय में 82 वर्षीय बेलसिया बाई ने कोरोना वैक्सीनेशन करवाया। उन्होंने स्वयं अस्पताल आकर टीकाकरण केंद्र में कहा कि मुझे कोरोना से बचाव का टीका लगवाना है। उनके इस जज्बे की सभी ने सराहना की।

टीका लगवाने के बाद उन्होंने कहा कि अब मैं सुरक्षित महसूस कर रही हूं। इसी प्रकार लाल बहादुर शास्त्री स्कूल टीकाकरण केंद्र में भी 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों ने उत्साह के साथ टीका लगवाया। 58 वर्षीय नीता साहू ने कहा कि उन्हें मुनादी के माध्यम से टीकाकरण की जानकारी मिली। इसके बाद शुक्रवार को पहला डोज लगवाया है। निर्धारित समय के बाद दूसरा डोज भी लगवाऊंगी। 45 वर्षीय मोहिनी साहू ने भी कोविड का टीका लगवाने के बाद कहा कि सभी लोगों को टीका जरूर लगवाना चाहिए।

जागरूकता से रुकेगा संक्रमण

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मास्क लगाने, भीड़ से बचने की जरूरत है। लोगों में यह धारणा है कि कोरोना की वैक्सीन आ गई है और अब मास्क लगाने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन, यह गलत धारणा है। विशेषज्ञों के अनुसार वैक्सीन लगवाने के बाद भी संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाना, सुरक्षित दूरी रखना आवश्यक है।

इसलिए सभी को अपनी मनोस्थिति बदलनी होगी और समझदारी से मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों और ऐसे व्यक्ति जिन्हंे दूसरी गंभीर बीमारी है उन्हें विशेष ध्यान देने की जरूरत है। लक्षण दिखने के 24 घंटे के अंदर ही कोरोना की जांच करवाकर इलाज शुरू कराना चाहिए, जिससे रिकवरी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

Related Articles

Back to top button