ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
देश

चोरी की बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे दो नाबालिग समेत सात पकड़ाए

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने चोरी की बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे दो नाबालिग समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, चार मोबाइल व घरेलू सामान जब्त किया है।

रविवार की शाम सूचना मिली कि लिंगियाडीह में कुछ युवक चोरी की बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर सुधीर बेलदार(19 वर्ष) निवासी लिंगियाडीह, विकास यादव(19 वर्ष) निवासी अशोक नगर सरकंडा, उमाशंकर निषाद(19 वर्ष) निवासी चांटीडीह, अरुण साहू(18 वर्ष) निवासी चांटीडीह और देवकुमार नेताम(19 वर्ष) निवासी बंधवापारा सरकंडा को हिरासत में ले लिया।

पुलिस की पूछताछ में युवक पुलिस को गुमराह करते रहे। कड़ाई से पूछताछ में युवकों ने शहर के अलग-अलग क्षेत्र में चोरी करना बताया। सुधीर ने अपने साथी सूरज के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की थी। वहीं विकास के साथ मिलकर अशोक नगर में पान दुकान में चोरी करना बताया। उमाशंकर और अस्र्ण के कब्जे से पुलिस ने गैस सिलिंडर, होम थिएटर और घरेलू सामान जब्त किया है।

युवकों ने रायपुर रोड में खड़े ट्रक से मोबाइल चोरी करना बताया। देवकुमार ने रतनपुर क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया है। पकड़े गए नाबालिगों ने सिविल लाइन क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करना बताया। पुलिस ने आरोपित युवकों और नाबालिग के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, चार मोबाइल और घरेलू सामान जब्त कर न्यायालय में पेश किया है।

अलग-अलग क्षेत्र में घटना को दिया अंजाम

युवकों ने बाइक, मोबाइल और घरेलू सामान के साथ ही पान की दुकान में भी चोरी की थी। पकड़े जाने के बाद आरोपित युवकों ने बताया कि पुलिस को चकमा देने के लिए वे अलग-अलग क्षेत्र में घटना को अंजाम देते थे। वे अपने क्षेत्र में सक्रिय नहीं रहते थे। इसके कारण वे पुलिस से बचे हुए थे।

Related Articles

Back to top button