ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
देश

शाही स्नान को हर की पैड़ी में उमड़े साधु-संत, लगा रहे आस्था डुबकी; देखें वीडियो

हरिद्वार। मेष संक्रांति पर कुंभ का दूसरा शाही स्नान जारी है। अखाड़ों का शाही काफिला अपने-अपने समय में स्नान को हर की पैड़ी घाट पहुंच रहे हैं। सबसे पहले श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी और उसके सहयोगी अखाड़ों ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद अब जूना अखाड़ा भी शाही स्नान को पहुंच गया है। अखाड़ों का वैभव देखते ही बन रहा है। बता दें कि अखाड़ों के स्नान के दौरान हर की पैड़ी पर आम श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। उन्हें अन्य घाटों पर स्नान करना होगा। शाही स्नान में सभी 13 अखाड़े भाग ले रहे हैं। मेलाधिष्ठान के अनुसार स्नान सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुआ, जो शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा।

LIVE Haridwar Kumbh Mela 2021

  • आठ बाजे पूरी तरह खाली हो जाएंगे हर की पैड़ी समेत आसपास के तमाम घाट। कुछ श्रद्धालु बिना नहाए मायूस वापस लौटे।
  • मेष संक्रांति स्नान को हर की पैड़ी पर उड़े श्रद्धालु। सात बजे के बाद यहां आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक। मध्यरात्रि के बाद से ही पहुंचने लगे थे हर की पैड़ी।

शास्त्रों के अनुसार मेष संक्रांति पर अमृत योग में होने वाले इस शाही स्नान को कुंभ का मुख्य स्नान माना गया है। मेलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि शाही स्नान के लिए हरकी पैड़ी को अखाड़ों के लिए आरक्षित रखा गया है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु शाम को गंगा आरती के बाद हरकी पैड़ी पर स्नान कर सकते हैं। सुबह श्रद्धालु कितने बजे तक स्नान कर सकेंगे, इस बारे में भीड़ को देखकर ही फैसला लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button