ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

PM मोदी ने किया एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज की 95 वीं वार्षिक बैठक को संबोधित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की 95 वीं वार्षिक बैठक और उप-कुलपतियों के नेशनल सेमिनार को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान  डॉ. अंबेडकर से संबंधित चार पुस्तकों का विमोचन भी किया। पीएम ने जिन किताबों का होगा विमोचन किया, वे हैं – डॉ आंबेडकर जीवन दर्शन, आंबेडकर व्यक्ति दर्शन, डॉ आंबेडकर राष्ट्र दर्शन और डॉ आंबेडकर आयाम दर्शन।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज यानी कि 14 अप्रैल, बुधवार को वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (Association of Indian Universities, AIU 95th Annual meet ) की 95 वीं वार्षिक बैठक और नेशनल सेमिनार के के बारे में आईएएनएस ने कल एक ट्वीट किया था।

वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पीएम मोदी डॉ. अंबेडकर से संबंधित चार पुस्तकों का विमोचन करेंगे। बता दें कि डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ओपन यूनिवर्सिटी , अहमदाबाद इस कार्यक्रम को आयोजित करेगा।

बता दें कि देश में हॉयर एजुकेशन शिक्षा की सर्वोच्च संस्था एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) कल यानी कि 14 और 15 अप्रैल, 2021 को अपनी 95 वीं वार्षिक बैठक आयोजित कर रही है। इस दौरान AIU को अपनी पिछले साल की उपलब्धियों को दर्शाने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही अपने वित्तीय विवरण और आगामी वर्ष के लिए गतिविधियों की योजना के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button