ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
विदेश

अगर पाकिस्तान उकसाता है तो पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत कर सकता है सैन्य कार्रवाई, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट ने कहा

वाशिंगटन। भारत और पाकिस्तान के बीच आजादी के बाद से ही रिश्ते लगातार तल्खियों भरे रहे हैं। युद्ध के मैदान में अब तक चार बार दोनों देश आमने-सामने आ चुके हैं। हर बार पाकिस्तान को शिकस्त झेलनी पड़ी है। ये सभी युद्ध पाकिस्तान के उकसावे की वजह से हुए। पाकिस्तान आतंकवाद के जरिए भारत को उकसाता रहता है। इसको लेकर एक बार फिर से अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में आशंका जताई गई है। अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर पाकिस्तान फिर से भारत को उकसाता है तो पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत, पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। एनुअल थ्रेट असेसमेंट ऑफ द इंटेलीजेंस कम्यूनिटी रिपोर्ट 2021 की रिपोर्ट में कहा गया है कि नरेन्द्र मोदी की सरकार भारत की पिछली सरकारों की तरह शांत नहीं रहेगी बल्कि मोदी की सरकार में पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई करने से भारत परहेज नहीं करेगा।

हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की संभावना कम है लेकिन संकट और ज्यादा बढ़ सकता है। नेशनल इंटेलिजेंस (ODNI) के निदेशक के कार्यालय ने अमेरिकी कांग्रेस को अपनी वार्षिक थ्रेट असेसमेंट रिपोर्ट में कहा, हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच एक सामान्य युद्ध की संभावना नहीं है, लेकिन दोनों के बीच संकट और अधिक तीव्र होने की संभावना है।

हालांकि, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने अपनी पॉलिसी बदल ली है और भारत अब बर्दास्त करने के रास्ते से हट चुका है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सरकार पाकिस्तान पर सैनिक कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।

अमेरिकन इंटेलीजेंस रिपोर्ट में कहा गया है कि दो परमाणु संम्पन्न देशों के बीच तनाव की ये स्थिति दुनिया के लिए चिंता की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली भारत की सरकार दो बार पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई पहले ही कर चुकी है। आपको बता दें कि फरवरी 2019 में पाकिस्तानी आतंकी ने कश्मीर के पुलवामा में इंडियन आर्मी को निशाना बनाया था, जिसमें कई भारतीय जवान शहीद हो गये थे। जिसके बाद इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक किया था, जिसमें करीब 300 आतंकी मारे गये थे।

पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा 2016 में भारत के उरी में किए गये हमले के बाद भी इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान के जमीन पर घुसकर आतंकियों को मारा था। ऐसे में अमेरिकन खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर पाकिस्तान फिर से भारत को उकसाता है, तो मोदी की नेतृत्व वाली सरकार पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई कर सकती है

Related Articles

Back to top button