ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
देश

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे ने कही यह बड़ी बात, आप भी जानें

नई दिल्‍ली। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच रेलवे ने ट्रेनों के संचालन को लेकर अपना बयान जारी किया है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा (Railway Board Chairman Suneet Sharma) ने शुक्रवार को कहा कि अभी तक किसी भी राज्य ने ट्रेन सेवाओं को बंद करने की गुजारिश नहीं की है। रही बात कोरोना संक्रमण को लेकर बरती जा रही सावधानियों की तो राज्यों ने जहां भी निषिद्ध क्षेत्रों को लेकर चिंता जताई है वहां यात्रियों की रैंडम जांच की जा रही है। यही नहीं रेलवे के गंतव्य पर पहुंचने पर भी उनकी कोविड जांच कराई जा रही है।

सुनीत शर्मा (Railway Board Chairman Suneet Sharma) ने संवाददाताओं को बताया कि रेलवे के मुताबिक आईआरसीटीसी की टिकट बुक करने वाली वेबसाइट पर दिए गए प्रोटोकॉल का सभी राज्य पालन कर रहे हैं। यही नहीं वेबसाइट पर यह भी बताया जा रहा है कि यात्री को किन क्षेत्रों में जाने से पहले आरटी-पीसीआर जांच कराने या कोविड-19 नेगेटिव प्रमाणपत्र लेने की दरकार है। वेबसाइट पर यह भी बताया जा रहा है कि कहां पहुंचने पर यात्रियों को कोविड की जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा।

सुनीत शर्मा (Railway Board Chairman Suneet Sharma) ने बताया कि फि‍लहाल किसी भी राज्य ने ट्रेनों का संचालन बंद करने की अपील नहीं की है। जिन इलाकों में चिंता की बात है वहां की राज्य सरकारों ने इस मसले पर रेलवे से चर्चा की है। रेलवे की ओर से जहां भी निषिद्ध क्षेत्र हैं वहां रैंडम जांच की जा रही हैं। रेलवे ने ई-टिकट कराने की वेबसाइट पर सारी जानकारी दी हुई है। यात्रियों को बताया जा रहा है कि गंतव्य पर पहुंचने के बाद उनको जांच करानी होगी या फिर कोविड-19 निगेटिव का प्रमाणपत्र लेकर जाना होगा।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष शर्मा (Railway Board Chairman Suneet Sharma) की ओर से यह भी बताया गया कि कोरोना संक्रमण को लेकर बरते जा रहे एहतियात के तौर पर रेलवे यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग कर रहा है। यही नहीं कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वालों से जुर्माने की राशि पर भी अधिसूचना जारी कर दी है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष शर्मा ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की संभावना से इनकार कर दिया। उन्‍होंने कहा कि मांग और जरुरत के मुताबिक ही ट्रेनें चलाई जाएंगी। भीड़ रोकने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतें भी बढ़ा दी गई हैं।

शर्मा ने बताया कि रेलवे ज्यादा लोकप्रियता वाली ट्रेनों की 28 क्लोन ट्रेनें और 947 यात्री ट्रेनों का संचालन कर रही है। मौजूदा वक्‍त में करीब 70 फीसद ट्रेन सेवाएं बहाल हो गई हैं। यही नहीं रेलवे देश भर में अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए 140 अतिरिक्त ट्रेनों का भी संचालन कर रही है। रेलवे एक दिन में औसतन 1,490 मालगाड़ियों और एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ साथ 5,397 उपनगरीय ट्रेन सेवाओं का भी संचालन कर रहा है। शर्मा ने कहा कि रेलवे ज्‍यादा मांग वाले स्‍टेशनों पर करीब से नजर रखे हुए है।

Related Articles

Back to top button