ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
देश

वाराणसी में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए पीएम मोदी अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा करने के लिए सुबह 11 बजे बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि वाराणसी में कोरोना वायरस से लड़ रहे शीर्ष अधिकारी, स्थानीय प्रशासन और डॉक्टर इस बैठक में शामिल होंगे। वहीं इससे एक दिन पहले पीएम ने कोविड-19 की स्थिति पर जनस्वास्थ्य की तैयारियों की समीक्षा की थी।

कोविड-19 की स्थिति पर की थी समीक्षा बैठक 
कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा बैठक में मोदी ने कहा था कि जांच, निगरानी और उपचार का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 रोगियों के लिए अस्तपाल में बिस्तरों की उपलब्धता की खातिर सभी आवश्यक उपाय किए जाने चाहिए। इसके साथ ही पीएम ने कहा कि  टीका उत्पादन के लिए देश में मौजूद पूरी क्षमता का इस्तेमाल करें।

बिस्तरों की उपलब्धता पर पीएम मोदी ने दिया जोर 
पीएम मोदी ने कोविड-19 रोगियों के लिए अस्तपाल में बिस्तरों की उपलब्धता के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने टीका उत्पादन के लिए देश में मौजूद पूरी क्षमता के इस्तेमाल के निर्देश दिए तो यह भी कहा कि लोगों कि चिंताओं के प्रति स्थानीय प्रशासन को पहले से सक्रिय, संवेदनशील होने की जरूरत है।  उन्होंने  वेंटिलेटर की आपूर्ति, उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की, सही निगरानी व्यवस्था की अपील की। प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को कोविड-19 के टीके का उत्पादन बढ़ाने के लिए साार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों में देश में मौजूद सभी क्षमताओं का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button