ब्रेकिंग
गाजियाबाद के निवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत व कई घा... अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में चंदा विवाद के बाद बड़ा बदलाव, IITian जगदीश आफले बने पहले सचिव NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार... जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा 'हिस्ट्रीशीटर' बताए ... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट मंजूरी, महिलाओं को हर माह मिलेंगे ₹2,5... सावन मास को लेकर महाकाल मंदिर में भस्म आरती का समय बदला, रोजाना सुबह 3 बजे और सोमवार को 2:30 बजे खुल... रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे ... पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में अचानक झुकी 4 मंजिला जर्जर इमारत! खाली कराया गया, MCD ने घोषित किया ... UP चुनाव 2027 के लिए BSP का बड़ा दांव! आकाश आनंद 10 अगस्त से सादाबाद से शुरू करेंगे चुनावी अभियान बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा! सेंट पॉल स्कूल की वैन खड़े ट्रक से टकराई; 1 मासूम की मौत, 8 बच्चे गंभ...
देश

CBI ने पूर्व जीएसटी अधीक्षक को किया गिरफ्तार, आय से अधित संपत्ति जमा करने का मामला

नई दिल्ली। सीबीआइ ने एक बड़ी कार्रवाई करते पूर्व जीएसटी अधीक्षक बी श्रीनिवास गांधी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी आय से अधिक 3.74 करोड़ रुपये की संपत्ति जमा करने के मामले में गवाहों को प्रभावित करने के बाद की गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी बुधवार को दी।

जांच एजेंसी ने गांधी और उनकी पत्नी के खिलाफ 3.74 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति के आरोप में एक मामला दर्ज किया है। इसकी जांच में शामिल होने के लिए उन्हें नोटिस जारी किए गए थे।सीबीआइ ने कहा है कि आरोपितों ने जांच में सहयोग नहीं किया।

मामले से संबंधित आवश्यक जानकारी और दस्तावेजों को भी नहीं प्रस्तुत किया। यह भी आरोप है कि आरोपितों ने गवाहों को प्रभावित किया और उन्हें जांच में शामिल होने से रोका।अधिकारियों ने कहा कि गांधी ने जांच से बचने के लिए अपने परिवार के सदस्यों की कथित रूप से फर्जी कोरोना रिपोर्ट तैयार की। उन्हें विशेष सीबीआइ अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां उन्हें सात मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button