ब्रेकिंग
Ashish Agarwal BJP: राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल की नई पहल, ग्वालियर में 'नो होर्डिंग-बैनर' ... Katni News: कटनी जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, हालत गंभीर Morena Crime News: थाने से 100 मीटर दूर बदमाशों का आतंक, FIR कराकर लौट रहे 3 लोगों पर जानलेवा हमला MP News: भोपाल मास्टर प्लान 2047 में मकान-दुकान होंगे साथ, CM मोहन यादव ने मांगे सुझाव, जानें बड़ी ब... Ganesh Visarjan Tragedy: महाराष्ट्र के पालम में विसर्जन के दौरान 2 युवक नदी में डूबे, रेस्क्यू ऑपरेश... Farmers Relief Maharashtra: फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, 75% राज्य सूखाग्रस्त, बिजली बिल और कर्ज में ... Hooghly News: श्रीरामपुर में TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला, ममता बनर्जी ने BJP को घेरा Rajasthan Politics: अयोध्या के बाद अब खाटूश्यामजी में भी हारी भाजपा, कांग्रेस ने दर्ज की रोमांचक जीत Kanpur Crime News: कर्ज और सट्टे में डूबे बेटे ने नौकर को दिए थे 6 लाख रुपये, पुलिस खुलासे में चौंका... Tauqeer Raza Bail Rejected: हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचि...
व्यापार

सरकार से राशन लेने के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, अगले महीने से होगा लागू

Ration Card: अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आप हर महीने इसके जर‍िये सरकार से फ्री राशन लेते हैं तो यह खबर आपके काम की है. दरअसल, सरकार की तरफ से राशन के न‍ियमों में बड़ा बदलाव क‍िया गया है. इस बदलाव को जून महीने से लागू क‍िया जाएगा. ऐसे में सभी राशन कार्ड धारकों को इन न‍ियमों के बारे में जानकारी होना जरूरी है.

गेहूं की जगह चावल देने की तैयारी

केंद्र सरकार की तरफ से राज्‍यों में राशन कार्ड धारकों को फ्री गेहूं और चावल का व‍ितरण क‍िया जाता है. यह व‍ितरण पीएम गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना (Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana) के तहत क‍िया जाता है. अब इस योजना गेहूं की जगह चावल द‍िया जाएगा. ऐसे होने पर जून से आपको गेहूं कम और चावल ज्‍यादा म‍िलेगा.

तीन राज्‍यों में नहीं म‍िलेगा गेहूं

मोदी सरकार ने गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मई से स‍ितंबर तक आवंट‍ित होने वाले गेहूं के कोटे को घटाया है. इस बदलाव के बाद यूपी, ब‍िहार और केरल में मुफ्त व‍ितरण के ल‍िए गेहूं नहीं म‍िलेगा. वहीं द‍िल्‍ली, गुजरात, झारखंड, एमपी, महाराष्‍ट्र, उत्‍तराखंड और पश्‍च‍िम बंगाल के गेहूं के कोटे में कमी की गई है. इन राज्‍यों में कार्ड धारकों को गेहूं कम और चावल ज्‍यादा म‍िलेगा. बाकी राज्‍यों में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं क‍िया गया.

गेहूं की कम खरीद बना कारण

यूपी-ब‍िहार में गेहूं के आवंटन को फ‍िलहाल खत्‍म करने का कारण गेहूं की कम खरीद बताया जा रहा है. खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने बताया क‍ि इस दौरान करीब 55 लाख मीट्रिक टन चावल का अतिरिक्त आवंटन किया जाएगा. यह बदलाव केवल पीएमजीकेएवाई (PMGKAY) के लिए है. इस असर यह होगा क‍ि कुछ राज्‍यों में गेहूं कम करके पहले से ज्‍यादा चावल द‍िया जाएगा.

Related Articles

Back to top button