ब्रेकिंग
Cleanup Campaign in Gurgaon: मध्य प्रदेश से शुरू हुआ सफर अब दिल्ली और गुरुग्राम तक पहुंचा, वीडियो हु... Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क... Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन ... Ind vs Jpn T20 News: सानो स्टेडियम में जापानी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, अक्षर प... Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ... Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्य... Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा... Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या ... Khandit Ganpati Murti Niyam: खंडित हो जाए बप्पा की मूर्ति तो क्या पूजा जारी रखनी चाहिए? जानें क्या क... Why Do Airplanes Have Ashtrays: विमान के बाथरूम में ऐशट्रे होने का क्या है रहस्य? पढ़ें सुरक्षा से ज...
मनोरंजन

Huma Qureshi ने शेयर किए पॉजिटिव पॉइंट, कहा ‘आपके पास जो है उसके लिए शुक्रगुजार रहें’

नई दिल्ली। देश में बढ़ते कोविड-19 के मामलों को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं और फैंस से घर पर सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपने आधिकारिक इंस्टागग्राम पर एक इमोशल पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने अपनी डायरी में लिखे पॉजिटिव पॉइंट्स शेयर किए हैं।

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘बहुत सारी नकारात्मकता, दर्द और कईयों की जिंदगी का खत्म होना है। इन सबके बावजूद हमें प्यार करने, जीने और इससे लड़ने के कारण खोजने होंगे… उन सभी चीजों की एक लिस्ट बनाएं, जो इस सब के लिए शुक्रगुजार रहें जो आपके पास हैं। अपने परिवार की देखभाल करने में सक्षम होने के नाते मैं प्रार्थना करती हूं कि सभी लोग स्वास्थ्य रहें और परिवार एक साथ रहें…।

हुमा ने अपनी लिस्ट में ग्रैटिट्यूड लिस्ट में लिखा,’ आज मैं उन चीजों के लिए शुक्रगुजार हूं कि..मेरे पास.. हेल्दी लाइफ है, प्यार करनेवाले, घर के उपर छत, मेरे परिवार और दोस्तों का साथ, खाना, वाई-फाई ताकि मैं लोगों से जुड़ी रहूं…।’

वहीं बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘डेव बॉलिस्टा’ में नजर आने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर पर ट्रेलर वीडियो शेयर किया था। इसके अलावा वो रंजीत तिवारी के निर्देशन में बन रही अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, वाणी कपूर, लारा दत्ता और आदिल हुसैन के साथ नजर आने वाली हैं।

आपको बता दें कि एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की ‘जौली एलएलबी 2’, ‘बदलापुर’, ‘इश्किया’ जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाएं हैं।

Related Articles

Back to top button