ब्रेकिंग
Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI... Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में... Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार... Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ म... Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शा... Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी ध... Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C...
खेल

IPL 2021 DC VS SRH: दिल्ली के खिलाफ कैसा होगा हैदराबाद का प्लेइंग इलेवन, इन दो खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में आज शाम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चुनौती पेश करेगी। लगातार तीन हार झेलने के बाद पिछले मुकाबले में ही टीम ने पहली जीत का स्वाद चखा है। दिल्ली की टीम काफी मजबूत है और चार में से तीन में जीत हासिल कर चुकी है। केन विलियमसन और केदार जाधव को पिछले मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। इन दोनों पर आज के मुकाबले में सबकी नजर रहेगी।

आज के मैच में हैदराबाद की टीम को बेहतर बल्लेबाजी की जरूरत होगी लेकिन प्लेइंग इलेवन में बदलाव की गुंजाइश कम नजर आती है। दिल्ली के खिलाफ हैदराबाद की टीम को बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी क्योंकि उसकी गेंदबाजी काफी अच्छी है। चलिए जानते हैं कैसा हो सकता है आज के मैच में टीम का प्लेइंग इलेवन।

ओपनिंग वार्नर और बेयरस्टो

जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर की जोड़ी बहुत ही शानदार है। दोनों ही बल्लेबाज इस वक्त अच्छी लय में है और अगर टीम को जीत चाहिए तो इनको अच्छी शुरुआत करनी होगी।

विलियमसन, विराट और केदार

मिडिल आर्डर में केन विलियमसन की वापसी हुई है लेकिन उनको पिछले मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। विराट सिंह को मनीष पांडे पर तरजीह दी गई है जबकि केदार जाधव को भी प्लेइंग इलेवन में बनाए रखे जाने की उम्मीद है।

विजय और अभिषेक ऑलराउंडर

बतौर ऑलराउंडर विजय शंकर और अभिषेक शर्मा टीम में होंगे और दोनों के दिल्ली के खिलाफ बल्ले के साथ गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

गेंदबाजी चौकड़ी

स्पिन में राशिद खान तो वहीं तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार के साथ खलील अहमद और सिद्धार्थ कौल होंगे। राशिद और भुवनेश्वर किसी भी बल्लेबाजी क्रम के लिए मुसीबत हो सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो ( विकेटकीपर), केन विलियमसन, विराट सिंह, केदार जाधव, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल

Related Articles

Back to top button