ब्रेकिंग
धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब... पन्ना में बोरवेल बना काल: 8 दिन में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पिता-छोटे भाई के बाद बड़े बेटे...
देश

मेरठ में एक इंजेक्शन के बदले वसूल रहे थे 45 हजार रुपये, दो गिरफ्तार

मेरठ। Black Marketing Of Remadecevir मेरठ में लिसाड़ी गेट पुलिस और सर्विलांस टीम ने छापा मारकर लिसाड़ी गेट के हुमायूं नगर से रेमडेसिविर की कालाबाजारी करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे साथी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सुभारती मेडिकल कालेज में रेमडेसिविर की कालाबाजारी के बाद शहर में दूसरा मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लिसाड़ी गेट के हुमायूं नगर में रेमडेसिविर की कालाबाजारी करते हुए लिसाड़ी गेट पुलिस और सर्विलांस टीम ने दो युवकों को पकड़ा है, जिनके पास से तीन इंजेक्शन मिले है।

आज किया जाएगा पर्दाफाश

मरीजों के स्वजन से एक इंजेक्शन की कीमत 45 हजार रुपये वसूल रहे थे। पकड़े गए आरोपितो में एक निजी अस्पताल का लैब टेक्नीशियन है, जो अस्पताल से ही इंजेक्शन चोरी कर लाता था, जबकि दूसरा नोएडा में काम करता है। इनके तीसरे साथी की तलाश की जा रही है। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि इंजेक्शन की कालाबाजारी में दो लोगों को पकड़ा है, जिसका मंगलवार को पर्दाफाश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button