ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

बैंक अफसर के सूने मकान में दिनदहाड़े चोरों का धावा

बिलासपुर।सरकंडा के मोपका स्थित गुलाब नगर निवासी बैंक अफसर के सूने मकान में दिनदहाड़े चोरों ने धावा बोल दिया। ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उनके घर से सोने के जेवर, लैपटाप व नकदी वगैरह पार कर दिया। रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मोपका के गुलाबनगर निवासी नीरज तिर्की पिता एंथोनी तिर्की (29) मंगला चौक स्थित केनरा बैंक में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। रोज की तरह वे शुक्रवार की सुबह करीब 9:40 बजे अपने घर में ताला बंद कर ड्यूटी पर चले गए। इस दौरान उनके मकान को सूनसान पाकर चोरों ने निशाना बनाया। शाम करीब 5:30 बजे तिर्की काम कर अपने घर पहुंचे, तब सामने दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।

अंदर जाने से पहले ही उन्हें चोरी का आभास हुआ। इस दौरान कमरों में सामान बिखरे पड़े थे। वहीं कमरे में रखे लैपटाप, हार्ड डिस्क, सोने की अंगूठी, पेन ड्राइव, 10 हजार स्र्पये सहित अन्य सामान गायब मिले। उन्होंने चोरी की सूचना आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस को दी।

दिनदहाड़े चोरी होने की खबर मिलते ही पुलिस की नींद उड़ गई। पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची और मौका मुआयना कर लौट आई। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 454, 380 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदेहियों की जानकारी जुटा रही है। वहीं चोरों की पतासाजी व पहचान करने के लिए कालोनी व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button