ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

क्या कोरोना के आंकडों के साथ हाे रही हेर फेर? BMC ने दिया यह जवाब

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कोरोना वायरस संक्रमण और इससे लोगों की मौत के मामलों की संख्या कम दिखाने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा तय किए गए प्रोटोकॉल के अनुसार ही मौत के मामलों को दर्ज कर रही है।

फडणवीस ने लगाया था आरोप
वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना शासित बीएमसी पर शहर में कोविड-19 संबंधी मौत और संक्रमण दर के आंकड़ों से ‘‘छेड़छाड़’’ करने का शनिवार को आरोप लगाया था। बीएमसी ने रविवार को एक बयान में कहा कि नगर निकाय कोविड-19 के मामलों, संक्रमण से हुई मौत और नमूनों की जांच संबंधी संख्या दर्ज करने को लेकर पूरी तरह पारदर्शी रहा है। निकाय ने इस आरोप को खारिज किया कि वह मुंबई में महामारी संबंधी हालात के नियंत्रण में होने की गलत तस्वीर पेश कर रहा है।

बीएमसी ने आरोपों को किया खारिज 
बीएमसी ने कहा कि ये आरोप पूरी तरह निराधार हैं और बीएमसी प्रशासन इसे खारिज करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा तय प्रोटोकॉल के अनुसार कोविड-19 संबंधी जांच और मौत के मामले दर्ज किए जा रहे हैं।’’

फडणवीस ने ठाकरे को लिखा था पत्र
फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में कहा था कि बीएमसी कुछ कोविड-19 रोगियों की मौत के अन्य कारण बताकर संक्रमण से हुई मृत्यु के मामलों को कम करके बता रहा है। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने महामारी की दूसरी लहर से प्रभावी ढंग से निपटने के लिये हाल ही में बीएमसी की प्रशंसा की थी।

Related Articles

Back to top button