ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

पश्चिम बंगाल की महिला की कोरोना से मौत, पिता का आरोप-टिकरी बॉर्डर पर 2 लोगों ने किया रेप

पश्चिम बंगाल की एक महिला किसान आंदोलन में शामिल होने टिकरी बॉर्डर गई थी जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा था कि कोरोना के लक्षण दिखाई देने के बाद महिला की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं महिला के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की कोरोना से नहीं बल्कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया जिसके बाद उसकी मौत हुई। महिला के पिता ने शनिवार को दी गई शिकायत में कहा कि वह बंगाल से हरियाणा-दिल्ली के बीच टिकरी बॉर्डर गई थी। शिकायत में कहा गया कि उनकी बेटी को 25-26 अप्रैल की रात झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसमें कोरोना संक्रमण के लक्षण देखने को मिले।

बहादुरगढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि महिला की मौत 30 अप्रैल को हो गई। महिला के पिता की शिकायत के बाद हरियाणा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया। वहीं हरियाणा पुलिस ने मामले की जांच के लिए रविवार को विशेष जांच टीम (SIT) गठित की। पुलिस ने कहा कि गहन जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

Related Articles

Back to top button