ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
देश

ममता के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण, दिग्गजों के साथ कई नए चेहरे होंगे शामिल

 पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आज राजभवन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुराने वफादार और कुछ नए चेहरों के शपथ लेंगे। तृणमूल कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि 19 राज्य मंत्रियों सहित कुल 43 मंत्री शपथ लेंगे। मंत्रियों में अमित मित्रा को भी जगह मिलने की संभावना है। वह वित्त मंत्री थे लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण चुनावी मुकाबले में नहीं उतरे थे।

मंत्रिमंडल में होंगे 24 कैबिनेट मंत्री 
सूत्र ने बताया कि सुब्रत मुखर्जी, पार्थ चटर्जी, फरहाद हाकिम, ज्योति प्रिया मलिक, मोलोय घटक, अरूप बिस्वास, डॉ शशि पंजा और जावेद अहमद खान कैबिनेट मंत्री बनाए जाएंगे। कुल 24 कैबिनेट मंत्री होंगे। नए चेहरों में हुमायूं कबीर, मनोज तिवारी और सिउली साहा मंत्री बनाए जा सकते हैं।

ये बन सकते हैं राज्य मंत्री
बेचाराम मन्ना, सुब्रत साहा, हुमायूं कबीर, अखिल गिरि, चंद्रिमा भट्टाचार्य, रत्ना दे नाग, संध्यारानी टुडू 32, बुलु चिक बराई, सुजीत बोस और इंद्रनील सेन को स्वतंत्र प्रभार (राज्य मंत्री) की जिम्मेदारी मिल सकती है। दिलीप मंडल, अखरूज्जमां, शिउली साहा, श्रीकान्त महतो, जसमीन शबीना, वीरवाहा हांसदा, ज्योत्सना मंडी, मनोज तिवारी और परेश चन्द्र अधिकारी राज्य मंत्री बन सकते हैं।

Related Articles

Back to top button