ब्रेकिंग
सागर पुलिस का बड़ा एक्शन: साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टे के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़, ₹2.69 करोड़... उज्जैन में स्वाइन फ्लू की दस्तक: 60 वर्षीय महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल; ज... मध्य प्रदेश: बसों के अभाव में प्राचार्य का तुगलकी फरमान, सांदीपनि विद्यालय में 'अल्टरनेट डे' व्यवस्थ... ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: बिलासपुर में ₹48 करोड़ की 24 हजार वर्गमीटर जमीन से हटाया अवैध ... महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी, ओला-उबर चालकों के लिए मराठी अनिवार्य: नहीं सीखने पर रद्द होगा परमिट और ब... माझी लाड़की बहिन योजना: e-KYC और जांच के बाद 92 लाख नाम कटे, 2.48 करोड़ से घटकर 1.65 करोड़ हुई लाभार... दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-झारखंड में आंधी-तूफान की चेतावनी; जानें अपने राज्य के मौसम का ह... गोपालगंज में बड़ी कार्रवाई: निर्दोषों को 36 घंटे अवैध हिरासत में रख वसूली करने वाला थानाध्यक्ष और 3 ... झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर ऐतिहासिक फैसला: JPSC-JSSC की 22 परीक्षाएं रद्द, 23 की CID जांच मुंबई के घाटकोपर में सनसनीखेज हत्याकांड: सास ने मेड को दी ₹3 लाख की सुपारी, बहू की आंखों में मिर्च ड...
खेल

क्रिकेटर पीयूष चावला के पिता प्रमोद कुमार चावला नहीं रहे, कोरोना संक्रमण के चलते हुआ निधन

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के स्पिनर पीयूष चावला के पिता प्रमोद कुमार चावला का सोमवार को कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। दाएं हाथ के स्पिनर ने अपने पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके बिना उनका जिंदगी पहले जैसी नहीं होगी। उन्होंने ‘अपनी शक्ति का स्तंभ’ खो दिया।  क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी।

मुंबई इंडियंस ने चावला के पिता पर दुख जताया और ट्वीट करके कहा कि हमारे विचार पीयूष चावला के साथ हैं, जिन्होंने आज सुबह अपने पिता, प्रमोद कुमार चावला को खो दिया। हम इस कठिन समय में आपके और आपके परिवार के साथ हैं। हिम्मत बनायें रखें। चावला ने आइपीएल में अब तक 156 विकेट लिए हैं और चेन्नई सुपर किंग्स (csk) के लिए 2020 का सीजन खेले थे। उन्हें इस साल फरवरी में आइपीएल की नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस ने खरीदा था। उन्होंने भारत के लिए तीन टेस्ट, 25 वनडे और सात टी-20 खेले हैं

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने भी चावला के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया,’मेरे प्यारे भाई पीयूष चावला के पिता, प्रमोद अंकल अब नहीं रहे। आपकी और आपके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखें। अंकल एक जीवंतता से भरपूर बहुत अच्छे इंसान थे। कोरोना ने एक और जिंदगी ले ली!

पिछले कुछ दिन भारतीय क्रिकेट के लिए काफी दुखद रहे

पिछले कुछ दिन भारतीय क्रिकेट के लिए काफी दुखद रहे हैं। इससे पहले रविवार को राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के पिता कांजीभाई सकारिया का रविवार को भावनगर के एक अस्पताल में कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन हो गया था। भारत की ऑलराउंडर खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति ने कोरोना के कारण गुरुवार को अपनी बहन को खो दिया। अप्रैल में कोरोना के कारण बेंगलुरु की क्रिकेटर की मां का निधन हो गया था।

Related Articles

Back to top button