ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
खेल

भारत के श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम आया सामने, जानिए, कब रवाना होगी टीम इंडिया

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के बीच में रोके जाने के बाद भारतीय टीम को अब खेलते देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशी की खबर है। टीम इंडिया इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के बाद श्रीलंका का दौरा करेगी। इस दौरे की पुष्ठी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने की है और अब तो इसका कार्यक्रम भी सामना आ गया है।

भारतीय टीम को अगले महीने 18 से 22 जून को इंग्लैंड के साउथैंप्टम में न्यूजीलैंड के खिलाफ आइसीसी के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलना है। इसके बाद टीम इंडिया श्रीलंका का दौरे पर जाएगी जहां उसे तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज में खेलना है। जानकारी के मुताबिक भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली यह सीरीज 13 जुलाई को शुरू होगी और 27 को खत्म हो जाएगी।

भारतीय टीम कब होगी रवाना

खबरों की माने तो भारतीय टीम श्रीलंका दौरे के लिए 5 जुलाई को रवाना होगी। इसके बाद टीम के खिलाड़ियों को हफ्ते भर के क्वारंटाइन में रहना होगा। इसे दो भाग में बांटा जाएगा पहले तीन दिन हार्ड क्वारंटाइन होंगे जिसमें खिलाड़ियों को होटल के कमरे में बंद रहना होगा। इसके बाद के चार दिन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग करने की इजाजत होगी।

सीरीज का संभावित कार्यक्रम

भारतीय टीम 13, 16 और 19 जुलाई को तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलेगी। इसके बाद तीन टी20 मुकाबले खेले जाने हैं। इसे 22, 24 और 27 जुलाई को खेले जाएंगे। अभी तक इन मुकाबलों के आयोजन स्थल की घोषणा नहीं की गई है। 28 जुलाई को भारतीय टीम भारत रवाना हो जाएगी। इस दौरे के ठीक बाद टीम इंडिया के इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

Related Articles

Back to top button