ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
देश

बागी विधायकों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

नई दिल्ली। कर्नाटक के राजनीतिक संकट पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी। सत्ताधारी कांग्रेस-जदएस गठबंधन के 15 बागी विधायकों के इस्तीफे और अयोग्यता के संवैधानिक मुद्दे पर शीर्ष कोर्ट सुनवाई करने जा रहा है। 10 बागी विधायकों की याचिका स्वीकार की गई थी।

शीर्ष कोर्ट अब और पांच बागियों की याचिका पर भी सुनवाई करेगा। इन विधायकों ने कोर्ट से विधानसभा अध्यक्ष को उनके इस्तीफे मंजूर करने के निर्देश देने का आग्रह किया है। जबकि पार्टी नेतृत्व उन्हें व्हिप से बांधे रखना चाहता है।

विधानसभाध्यक्ष ने यह कहते हुए फिलहाल इस्तीफे पर फैसला नहीं किया है कि उन्हें उसे परखने के लिए समय चाहिए। 12 जुलाई को शीर्ष कोर्ट ने विधानसभाध्यक्ष को यथास्थिति बनाए रखने को कहा था।

बागियों को मनाने के तमाम प्रयास विफल

कांग्रेस और जदएस की तरफ से अपने बागी विधायकों को मनाने के अभी तक के सभी प्रयास विफल रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद और अन्य नेता बागियों को मनाने के लिए उनसे होटल में मिल सकते हैं।

लेकिन उससे पहले ही बागी विधायकों ने मुंबई पुलिस प्रमुख को पत्र लिखकर कांग्रेस के नेताओं से खतरा बता दिया। विधायकों ने कहा है कि वे खड़गे, आजाद या कांग्रेस के अन्य किसी भी नेता से मिलना नहीं चाहते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button