ब्रेकिंग
दिल्ली संसद में गूंजा झारखंड पेपर लीक का मुद्दा! बीजेपी सांसदों का हेमंत सरकार और कांग्रेस के खिलाफ ... लोहरदगा मंडल कारा में कैदी की संदिग्ध मौत से हड़कंप! परिजनों ने हत्या का आरोप लगा कुडू में किया नेशन... पलामू में रेलवे वैगन फैक्ट्री लगाने की मांग! सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में उठाई आवाज; रुक सकेग... झारखंड में खुलेंगे 'प्रीमियम मिलेट्स कैफेटेरिया'! रांची, जमशेदपुर और देवघर से शुरुआत; सरकार देगी 1 क... झारखंड में SIR प्रपत्र भरने की आज आखिरी तारीख! 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट; बाहरी मजदूरो... पलामू: पांकी को मिला नया और हाईटेक थाना भवन! विधायक, DIG और SP ने किया उद्घाटन; बेहतर होगी पुलिसिंग रांची सदर अस्पताल में चमत्कार! बिहार की महिला का सर्वाइकल स्पाइनल कॉर्ड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, मिली न... शालीमार-भुज-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्टॉपेज में बड़ा बदलाव: अब गांधीधाम नहीं, गोपालपुर स्टेशन... कांकेर: रात में चहेतों को खाद बांटने का आरोप; सड़कों पर उतरे किसान, तहसीलदार के आश्वासन के बाद खुला ... सूरजपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! खरीदार बनकर पकड़े 3 तस्कर, बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क जब्त
देश

कांग्रेस विधायक रोशन बेग पोंजी स्कीम मामले में हिरासत में लिए गए: कुमारस्वामी

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को बताया कि आइएमए ज्वैल्स पोंजी स्कीम मामले में आरोपित कांग्रेस विधायक रोशन बेग को विशेष जांच दल (एसआइटी) ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उस वक्त हिरासत में ले लिया, जब वह चार्टर्ड विमान से मुंबई जाने वाले थे।

कुमारस्वामी ने ट्वीट कर बताया कि बेग के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीएस येद्दयुरप्पा के निजी सहायक (पीए) संतोष भी थे, जो एसआइटी को देखते ही वहां से खिसक गए। मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि एयरपोर्ट पर उस समय भाजपा विधायक योगेश्वर भी मौजूद थे जिससे साफ है कि भाजपा उनकी सरकार को अस्थिर करने और विधायकों की खरीद फरोख्त में जुटी है।

हालांकि, भाजपा ने आरोपों को गलत बताते हुए मुख्यमंत्री पर अपने विधायकों को रोकने के लिए प्रदेश की सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया। भाजपा का कहना है कि पोंजी स्कीम मामले में एसआइटी ने बेग को 19 जुलाई तक पेश होने का समय दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button