ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
देश

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा JeM आतंकी बशीर, 2 लाख का था इनाम; श्रीनगर से हुई गिरफ्तारी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जैश-ए-मुहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के आतंकी बशीर अहमद को कई सालों बाद गिफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। स्पेशल सेल ने आतंकी बशीर की गिरफ्तारी सोमवार शाम को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से की। एक मामले में आतंकी बशीर की स्पेशल सेल को तलाश थी। इस बाबत उस पर 2 लाख का इनाम भी घोषित किया गया था। इसके दो और साथियों को दिल्ली पुलिस ने इसी साल गिरफ्तार किया था। इनके नाम फैयाज और मजीद बाबा हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर स्पेशल सेल ने मंगलवार को श्रीनगर से बसीर अहमद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद लगातार उससे पूछताछ की जा रही है।

यहां पर बता दें कि एक दशक पहले 2007 में भी दिल्ली पुलिस के साथ एनकाउंटर के दौरान बशीर गिरफ्तार हुआ था, लेकिन मुकदमा चलने के बाद निचली अदालत से बरी हो गया था। इसके बाद मुकदमा दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने इसे सजा सुनाई थी। कुछ सालों बाद इस मामले में जमानत मिलने के बाद बशीर हाई कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। कई बार पेशी से नदारद रहने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट तक जारी किया था।

गौरतलब है कि जैश-ए-मोहम्मद एक पाकिस्तानी जिहादी संगठन है, जिसका मकसद कश्मीर को भारत से अलग करना है। इसकी स्थापना मौलाना मसूद अजहर ने की थी, लेकिन मौजूदा वक्त में उसका भाई मौलाना रऊफ असगर जैश-ए-मोहम्मद का सरगना है।

मसूद अज़हर ने मार्च 2000 में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की नींव रखी थीय़साल 2001 में अमेरिका ने जैश-ए-मोहम्मद को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया। जिसके बाद साल 2002 में पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद को बैन कर दिया। जैश-ए-मोहम्मद का नाम भारत, अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा जारी आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button