ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

जब अमित जोगी बोले-लाकडाउन में कहीं फिर से कुंवारा न हो जाऊं

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का एक ट्वीट इंटरनेट मीडिया पर चर्चा में है। जोगी ने ट्वीट किया-कल रात धर्मपत्नी ऋचा ने टोक दिया कि आपकी पैंटें टाइट होने लगी है। उनकी इस बात की पुष्टि वजन नापने की मशीन ने भी कर डाली। लाकडाउन में वर्जिश आधी और खुराक दोगुनी हो गई है। कृपया वजन कम करने के लिए कम मेहनत और अधिक असर वाले सुझाव साझा करें, नहीं तो कहीं मैं फिर से कुंवारा न बन जाऊं! अमित के इस ट्वीट पर रोचक प्रतिक्रियाएं आई हैं।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजय साहू ने कहा, जिसे पत्नी छोड़ जाती है, उसे कुंवारा नहीं कहा जाता? इस ग़लत फ़हमी में मत रहिए कि आप पुनः कुंवारा हो जाएंगे। राघवेंद्र ने कहा, अमित भैया, हो सके घर से बाहर गरीबों की मदद के कीजिए, कसरत भी हो जाएगी, यही समय है अपनों की मदद करने का। प्रकाश पुंज पांडेय ने कहा, सरकारी नीतियों के खिलाफ भूख हड़ताल करें। दोनों फायदे होंगे। तेजराज साहू ने कहा, केंद्र से वैक्सीन की मांग त्वरित करें। राज्य से किसानों को न्याय योजना की सभी किस्त एक साथ दिलवाने के लिए धरना दें।

गैती पकड़ने से लेकर सौंफ पानी तक का सुझाव

मनोज भारती ने कहा, सौंफ का पानी पीजिए जोगी जी, आप बेहद अच्छे और फिट हो जाएंगे। योगेश ने कहा, 100 दंड बैठक 15 मिनट एक ही जगह दौड़ लगाएं, बिना बाहर आए गर्म पानी पिएं, बस इतना ही। रामकुमार भास्कर ने कहा, सुबह-सुबह पांच बजे गैती पकड़ के खेत जाइए और ढेलवानी दीजिए। एक हफ्ते में आपका वजन कम हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button