ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

विवाह, अंत्येष्टि, दशगात्र में 10 व्यक्ति हो सकते हैं शामिल

पलारी। विकासखंड पलारी अंतर्गत समाज प्रमुखों की उपस्थिति में बैठक जनपद पंचायत सभागार पलारी में आहूत की गई। जिसमें शासन के गाइड लाइन अनुसार विवाह, अंत्येष्टि व किसी भी कार्यक्रमों व टीकाकरण पर सर्वसमाज के बीच बातें रखी गई, जिसमें प्रमुख रूप से तहसीलदार पलारी हरिशंकर पैकरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेश कुमार कंवर, बीएमओ डा. एफआर निराला मौजूद थे

तहसीलदार पैकरा ने सभी समाज प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा देश वैश्विक कोरोनो महामारी जैसे संक्रमण से जूझ रहा है, कोरोना की दूसरी लहर किसी विभीषिका से कम नहीं है, इसके नियंत्रण के लिए इस समय 18 प्लस से 44 वर्ष तक व 45 वर्ष से ऊपर के उम्र वालों को वैक्सीन लगवाया जा रहा है। ग्रामीण व सर्व समाज कोरोनो वैक्सीन का टीका जरूर लगाएं और सुरक्षित रहें। आज कल अफवाहें समाज में फैलाई जा रही है। कि इस अफवाह का हकीकत से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न देते हुए खुद परिवार व गांव को सुरक्षित करने के लिए वैक्सीन जरूर लगाए क्योंकि वैक्सीन ही सुरक्षा कवच है। उन्होंने कहा कि मानव समाज के लिए अभी वर्तमान में कोरोनो वैक्सीन बेहद जरूरी है। हम सबको शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए मास्क लगाने, सैनिटाइजर का उपयोग करने, शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकलें। लाकडाउन का पालन करे साथ ही साथ सभी प्रकार के सभा, जुलूस, सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक आयोजन पूर्ण प्रतिबंधित है। विवाह कार्यक्रम वर अथवा वधु के निवास गृह में आयोजित करने तथा कोविड 19 प्रोटोकाल की कढ़ाई से पालन की शर्त के अधीन आयोजन में शामिल होने व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 10 निर्धारित की गई है। इसी प्रकार विवाह, दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 10 निर्धारित की गई है। इस प्रकार समस्त समाज प्रमुखों को अपील करते हुए अपनी बात कही। बैठक में तहसीलदार पलारी हरिशंकर पैकरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पलारी सुरेश कुमार कंवर, बीएमओ डा. एफआर निराला, स्वास्थ्य विभाग विकास जायसवाल, समाज प्रमुख देवक राम वर्मा मनवा कुर्मी समाज राज प्रधान, लेखराम वर्मा मनवा कुर्मी समाज कोषाध्यक्ष, झड़ी राम कन्नाौजे केंद्रीय अध्यक्ष धोबी समाज, मूलेश्वर प्रसाद श्रीवास अध्यक्ष सेन समाज, राम ध्रुव अध्यक्ष रनबौर महासभा गोंड़ समाज, भानु ध्रुव जिला उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, दया राम ध्रुव जिला कोषाध्यक्ष, रोहित साहू तहसील साहू संघ पलारी, राम कुमार साहू अध्यक्ष साहू समाज दतान परिक्षेत्र, पुनीत राम साहू अध्यक्ष साहू समाज भवानीपुर परिक्षेत्र, प्रदीप कुमार साहू अध्यक्ष ग्रामीण परिक्षेत्र रोहांसी, अमृत साहू तहसील साहू संघ पलारी, मोहन बंजारे अध्यक्ष प्रगतिशील सतनामी समाज, शेर खान एल्डरमैन व मुस्लिम समाज नगर पलारी, मिर्जा सुभान बेग मुस्लिम जमात पलारी सहित अधिकारी कर्मचारी व समाज प्रमुख उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button